फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: आधार नंबर से फटाफट बुक होगी तत्काल टिकट, यहां जानें प्रोसेस और IRCTC से लिंक की प्रक्रिया

Thu, 05 Jun 2025 05:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 05:48 PM IST
सार

भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव के तहत जल्द ही टिकट बुकिंग के समय ई-आधार का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन
How to book tatkal ticket fast know irctc new plan with aadhaar card number
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी एप पर तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना काफी चुनौती भरा काम होता है। कई बार तेज इंटरनेट कनेक्शन और पहले से ही मास्टर लिस्ट में पैसेंजर को एड करने के बाद भी तत्कल टिकट बुक नहीं हो पाता है। यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव के तहत जल्द ही टिकट बुकिंग के समय ई-आधार का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को फायदा होगा और उन्हें यात्रा करने के लिए कंफर्म टिकट मिलेगी। रेलवे द्वारा बदले जा रहे इस नियम से एजेंट्स की धांधली, फर्जी आईडी और बॉट्स पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। 


 

How to book tatkal ticket fast know irctc new plan with aadhaar card number
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

पिछले 1 साल में करीब 3.5 करोड़ फर्जी अकाउंट को किया गया ब्लॉक

  • रेलवे ने पिछले 1 साल में करीब 3.5 करोड़ फर्जी अकाउंट को बंद किया है। यही नहीं 20 लाख अकाउंट की जांच भी चल रही है।
  • ई-आधार वेरिफिकेशन में आपको अपना आधार कार्ड आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करना है। 
  • तत्काल विंडो खुलने के पहले 10 मिनट में वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका आधार कार्ड आईआरसीटीसी अकाउंट के साथ लिंक है।
  • बदले जा रहे इस नियम से दलालों और बॉट्स की एंट्री बंद हो जाएगी। इसके अलावा विंडो खुलने के पहले 10 मिनट में अधिकृत एजेंट्स भी टिकट को बुक नहीं कर सकेंगे। 
How to book tatkal ticket fast know irctc new plan with aadhaar card number
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

टिकटों के कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए किया जा रहा बदलाव

  • टिकट बुकिंग के दौरान आधार वेरिफाइड यूजर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद वेरिफिकेशन पूरा होगा।
  • रेलवे द्वारा बदले जा रहे इस नियम से टिकटों की कालाबाजारी और फेक अकाउंट से बुकिंग करने पर रोक लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to book tatkal ticket fast know irctc new plan with aadhaar card number
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

कब लागू हो सकता है फैसला

  • रेलवे की मानें, तो तत्काल टिकट का विंडो खुलने के कुछ मिनटों के भीतर ही सभी टिकटें बुक हो जाती हैं।
  • इनमें से अधिकतर टिकटें एजेंट्स और बॉट्स द्वारा बुक की जाती हैं।
  • रेलवे की मानें तो ई-आधार ऑथेंटिकेशन का यह फैसला इस महीने के अंत में लागू हो सकता है। 
विज्ञापन
How to book tatkal ticket fast know irctc new plan with aadhaar card number
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक 

  • आपको आईआरसीटीसी वेबसाइट ओपन करके लॉगिन करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर My Profile में जाकर Aadhaar kyc के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी से वेरिफाई करना है।
  • इस तरह आप अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed