फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन में रात 10 बजे के बाद बदल जाते हैं ये नियम, सफर करने से पहले जरूर जान लें ये बातें

Wed, 19 Mar 2025 01:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 01:35 PM IST
सार

अगर आप ट्रेन में रात के समय सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। ट्रेनों में रात 10 बजे के बाद कई नियमों में बदलाव होता है।

विज्ञापन
Indian Railways Night Travel Rules And  Regulations Check Here
Indian Railways Night Travel Rules - फोटो : AdobeStock

देशभर में भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क फैला हुआ है। भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। यह देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के सीमांत भागों को बड़े बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। इसी वजह से हर रोज करोड़ों यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यही नहीं भारतीय रेलवे देश के विकास को रफ्तार देने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा ट्रेनों में सफर करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। खासकर अगर आप ट्रेन में रात के समय सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। ट्रेनों में रात 10 बजे के बाद कई नियमों में बदलाव होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

Indian Railways Night Travel Rules And  Regulations Check Here
Indian Railways Night Travel Rules - फोटो : AdobeStock

अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच टीटीई आपका ट्रेन टिकट चेक नहीं कर सकता है। हालांकि, अगर आप ट्रेन में रात 10 बजे के बाद सफर करने की शुरुआत करते हैं तो आप पर यह नियम लागू नहीं होता है। 

Indian Railways Night Travel Rules And  Regulations Check Here
Indian Railways Night Travel Rules - फोटो : AdobeStock

रात 10 बजे के बाद ट्रेन में नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटों का बंद रहना जरूरी है। अगर आप लाइट को जलाते हैं तो इससे साथी यात्रियों की नींद खराब हो सकती है। 

Indian Railways: जब ये ट्रेन चलती है तो VIP और VVIP रेलों को रोककर पहले इस ट्रेन को दिया जाता है पास

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Night Travel Rules And  Regulations Check Here
Indian Railways Night Travel Rules - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में रात 10 बजे के बाद आप फोन पर तेज आवाज में किसी के साथ बातचीत नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप समूह में यात्रा कर रहे हैं तो भी आप एक दूसरे के साथ तेज आवाज में बातचीत नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Railways Night Travel Rules And  Regulations Check Here
Indian Railways Night Travel Rules - फोटो : AdobeStock

रात 10 बजे के बाद अगर मिडिल बर्थ वाला यात्री अपनी सीट खोलता है तो लोअर बर्थ वाला यात्री इस पर कोई आपत्ती व्यक्त नहीं कर सकता है। ट्रेन में रात के समय सफर करते समय आपको इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed