Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। रोजाना करोड़ों लोग देश के भीतर ट्रेनों में सफर करते हैं। अगर आप भी निमयित तौर पर ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में आपको भारतीय रेलवे से जुड़ी कुछ नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है। अगर आप इन नियमों के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आपको सफर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन नियमों को खासतौर पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाना है। अगर आप ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं, तो इन नियमों को आपको जरूर जानना चाहिए। अगर आप ट्रेनों में ज्यादा मात्रा में सामान को लेकर सफर करते हैं। इस स्थिति में भी आपको इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने इसको लेकर एक खास नियम बना रखा है। नियमों के अंतर्गत आप 40 से 70 किलोग्राम तक के लगेज को लेकर ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार अगर आप ट्रेन के स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं। ऐसे में आप अपने साथ 40 किलोग्राम वजन के सामानों को लेकर यात्रा कर सकते हैं।
वहीं अगर आप एसी टू टियर में सफर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप अपने साथ 50 किलो के वजन को लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप अपने साथ 70 किलोग्राम वजन के सामानों को लेकर सफर कर सकते हैं।
Cashew Check: बाजारों में तेजी से बिक रहे हैं नकली काजू, ऐसे करें असली नकली में पहचान
अगर आप ट्रेनों में सफर करते समय स्टोप, गैस, चूल्हा या किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ को लेकर जाते हैं। इस स्थिति में आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। इन वस्तुओं को ट्रेन में ले जाना प्रतिबंधित है।
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म टिकट लेने के बाद आप ट्रेन में चढ़कर आसानी से टिकट चेकर के पास जाकर अपना टिकट खरीद सकते हैं।
Investment Tips: बेटी की करने जा रहे हैं शादी, तो इस तरह करें उसकी फाइनेंशियल प्लानिंग