Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Girl Marriage Investment Plan: How To Make Plan For Marriage Of Girl Utility News in Hindi
{"_id":"63b40a16e756cf0f205e67cb","slug":"girl-marriage-investment-plan-how-to-make-plan-for-marriage-of-girl-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Investment Tips: बेटी की करने जा रहे हैं शादी, तो इस तरह करें उसकी फाइनेंशियल प्लानिंग","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Investment Tips: बेटी की करने जा रहे हैं शादी, तो इस तरह करें उसकी फाइनेंशियल प्लानिंग
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Girl Marriage Investment Plan
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटी की शादी करना कोई आसान काम नहीं है। अधिकांश माता-पिता अपनी बेटी की शादी करने के लिए काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। अगर आप अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। बेटी की शादी करते समय फाइनेंशियल प्लानिंग का होना बहुत जरूरी है। बिना फाइनेंशियल प्लानिंग के बेटी की शादी करने पर काफी ज्यादा खर्चा हो जाता है। ऐसे में बेटी की शादी करते समय योजनाबद्ध ढंग से आपको पैसे खर्च करना चाहिए। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बेटी के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
2 of 5
Girl Marriage Investment Plan
- फोटो : Istock
अगर आप अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको शादी से पहले खर्चों का एक संभावित बजट तैयार कर लेना चाहिए। इसके अलावा आपको शादी से पहले होने वाले फंक्शन में कितने रुपयों को खर्च करना है। उसको भी तय करना जरूरी है। आप ऑनलाइन एप की मदद से भी शादी के लिए बजट बना सकते हैं।
3 of 5
Girl Marriage Investment Plan
- फोटो : Istock
शादी के समय मेहमानों को देने वाले गिफ्ट्स और कई दूसरी चीजों को खरीदने में काफी ज्यादा खर्चा आता है। ऐसे में आप मेहमानों को देने वाले गिफ्ट की एक लिस्ट तैयार कर सकते हैं। गिफ्ट के लिए जो सामान आपको खरीदना है। उसकी कीमतों को आप कई दूसरी दुकानों पर पता कर सकते हैं। आपको जिस दुकान पर वह सामान सस्ते दामों पर मिल रहा है। वहां से उसे आप खरीद सकते हैं।
अगर आपके घर में बेटी है। ऐसे में उसकी शादी के लिए आपको काफी पहले से बचत शुरू कर देनी चाहिए। इसके अलाला आप अपनी बेटी की शादी के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश कर सकते है।
विज्ञापन
5 of 5
Girl Marriage Investment Plan
- फोटो : Istock
आप म्यूचुअल फंड, एलआईसी या सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के नाम से निवेश शुरू कर सकते हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर शानदार रिटर्न मिलता है। ऐसे में आप इन स्कीम्स में इन्वेस्ट करके बेटी की शादी के लिए पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।