फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: गीजर चलाने पर भी कम आ सकता है बिजली का बिल, यहां जानें कुछ तरीकों के बारे में

Wed, 20 Nov 2024 02:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:31 PM IST
सार

थोड़ी देर से ही सही, लेकिन अब दिल्ली समेत बाकी शहरों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग पानी गर्म करने के लिए गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Geyser Using Tips: How to reduce electricity bill while using geyser
गीजर चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Geyser Using Tips: सर्दी का मौसम आते ही लोगों को जलती-चुभती गर्मी से तो राहत मिल जाती है, लेकिन कई जगहों पर काफी सर्दी पड़ने की वजह से लोगों को दिक्कतें भी खूब होती है। इसलिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं और बिस्तर में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, लोगों को बर्तन धोने से लेकर नहाने में भी दिक्कत होती है क्योंकि ठंडे पानी की वजह से ये काम नहीं हो पाते। इसलिए लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं और इसमें पानी गर्म करते हैं। हालांकि, गीजर चलाने से बिजली का बिल भी बढ़ता है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ तरीकों की मदद से आप गीजर चलाने पर आने वाले बिल को काफी कम कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Geyser Using Tips: How to reduce electricity bill while using geyser
गीजर चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

बिजली का बिल कम करने के लिए इन बातों का ध्यान रख सकते हैं:-

नंबर 1

  • अगर आप चाहते हैं कि गीजर चलाने पर बिजली का बिल कम आए तो ध्यान रखें कि गीजर को ऑन करके न छोड़ें। लोगों की आदत होती है कि वो गीजर चालू करते हैं और फिर बंद नहीं करते। इससे बिजली का बिल बढ़ता है और गजीर पर भी दबाव पड़ता है। हालांकि, पुराने गीजर को बंद करना पड़ता है क्योंकि आजकल आने वाले गीजर में ऑटोकट की सुविधा आती है।
Geyser Using Tips: How to reduce electricity bill while using geyser
गीजर चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • गीजर चलाने पर बिजली का बिल इसलिए भी ज्यादा आ सकता है जब आप काफी पुराना गीजर इस्तेमाल कर रहे हैं। आजकल जो नए गीजर मार्केट में आ रहे हैं उनकी तुलना में पुराने गीजर बिजली ज्यादा खर्च करते हैं। इसलिए आप 5 स्टार वाला गीजर खरीद सकते हैं जो बेहद कम बिजली का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Geyser Using Tips: How to reduce electricity bill while using geyser
गीजर चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • आप अगर नया गीजर खरीद रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसका असर आपके बिजली के बिल पर ही पड़ता है। इसलिए हमेशा हाई कैपेसिटी वाला गीजर ही खरीदना बेहतर माना जाता है। इन गीजर में एक बार किया गया गर्म पानी 3 से 4 घंटे तक गर्म ही रहता है जिससे गीजर को बार-बार नहीं चलाना पड़ता और इससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Geyser Using Tips: How to reduce electricity bill while using geyser
गीजर चलाने पर कैसे बिजली का बिल कम आ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • आप चाहते हैं कि गीजर चलाने पर बिजली का बिल कम आए तो इसके लिए आपको अपने महीने का बिल तय करना चाहिए। आप यूनिट सेट कर सकते हैं कि आपको कितनी बिजली इस्तेमाल करनी है। इसके अलावा बच्चे गीजर चलाते हैं तो फिर वो ज्यादा देर चलाते हैं, इसलिए फालतू गीजर न चले इस बात का ध्यान रखें जिससे आपका बिजली का बिल कम आ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed