Indian Railways Confirm Train Ticket Rules In Hindi: एक बड़ी संख्या में रोजाना लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। कोई ऑफिस के काम की वजह से, कोई इवेंट के लिए, कोई अपने बिजने से के लिए, तो कोई घूमने आदि के लिए ट्रैवल करता है। इसमें भारतीय ट्रेन से सफर करने वालों की एक बड़ी संख्या है। इसके लिए भारतीय रेलवे एक शहर से दूसरे शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन करता है।
बस आपको ट्रेन टिकट बुक करनी है और फिर आप ट्रेन से सफर कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप ऑनलाइन एक साथ 5 ट्रेन टिकट बुक करते हैं और इसमें से सिर्फ 2 ही कंफर्म होती है तो बाकी 3 क्या यात्रा नहीं कर पाएंगे? आखिर इसको लेकर क्या नियम है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। यात्रीगण यहां इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
रेलवे में वेटिंग ट्रेन टिकट को लेकर क्या नियम है?
- फोटो : AdobeStock
- दरअसल, अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं तो आप एक साथ अधिकतम 6 लोगों के ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें ये सभी टिकट एक पीएनआर पर बुक होते हैं। ऐसे में मान लीजिए कि अगर आप एक साथ 5 ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपकी 2 ही ट्रेन टिकट कंफर्म हो और 3 टिकट वेटिंग में हो।
3 of 5
रेलवे में वेटिंग ट्रेन टिकट को लेकर क्या नियम है?
- फोटो : AdobeStock
क्या था भारतीय रेलवे का पुराना नियम?
- अब अगर पहले के नियम की बात करें तो वो ये था कि, अगर आपने एक साथ एक पीएनआर पर 6 ट्रेन टिकट बुक की है। पर कंफर्म 2 हुई या 3 हुई तो ऐसे में वेटिंग वाले यात्री भी ट्रेन में यात्रा कर सकते थे। चाहे उन्हें सीट मिले या नहीं, लेकिन वे सफर कर सकते थे और टीटीई भी उन्हें उतारता नहीं था।
4 of 5
रेलवे में वेटिंग ट्रेन टिकट को लेकर क्या नियम है?
- फोटो : AdobeStock
अब लागू हो गया है नया नियम
- वहीं, अब नियम में बदलाव हो गया है। रेलवे ने इसको लेकर साफ किया है कि सिर्फ कंफर्म टिकट वाला यात्री ही ट्रेन में सफर कर सकता है। वेटिंग टिकट वाले यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सकते औऱ अगर वे ऐसा करते हैं तो टीटीई उन्हें ट्रेन से उतार सकता है और उन पर जुर्माना लग सकता है या जेल भी हो सकती है।
5 of 5
रेलवे में वेटिंग ट्रेन टिकट को लेकर क्या नियम है?
- फोटो : AdobeStock
क्या होगा फिर वेटिंग टिकट वाले यात्रियों का?
- अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपने तो एक पीएनआर पर सभी टिकट बुक की थी, तो फिर जिनकी वेटिंग टिकट है वे क्या करेंगे? तो ऐसे में आपको ट्रेन में सफर करने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट ही चाहिए होता है। आपका वेटिंग ट्रेन टिकट रेलवे की तरफ से कैंसिल हो जाता है और इसके पैसे आपको मिल जाते हैं।