Indian Railways: हम में से अधिकतर लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। अक्सर रात के समय कई लापरवाह लोग ट्रेन के गेट पर लटककर या वहां बैठकर सफर करते हैं। ऐसे में रात के वक्त किसी प्रकार की अनहोनी न हो इस कारण लोग ट्रेनों के दरवाजों को बंद कर देते हैं। वहीं कई बार ट्रेनों में होने वाली चोरी के डर से भी लोग रात के समय दरवाजों को बंद कर देते हैं, ताकि कोई चोर रात के समय ट्रेन कोच में चढ़ न सके। रात में ट्रेन के दरवाजों के बंद होने पर उन यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी होती है, जो रात के समय ट्रेनों में चढ़ते हैं। गेट बंद होने की वजह से उनको ट्रेन में दूसरे डिब्बों की तलाश करनी पड़ती है, जिसका गेट खुला हो। ऐसे में यात्रियों के समक्ष कई तरह की परेशानियां आती हैं। इसी कड़ी में आपकी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ट्रेन के बंद गेट को खोल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: यात्रा के दौरान ट्रेन में चढ़ते समय बंद है उसके दरवाजे, तो जानिए क्या है खोलने का तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन