Indian Railways: भारत में करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। इसका एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने के काम करती है। देशभर में हर छोटे बड़े स्थान पर रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को बिना किसी दिक्कत का सामना किए बिना उन्हें ट्रेन मिल सके। हालांकि, ट्रेन में सफर करने के लिए आपके पास टिकट होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास टिकट नहीं है। इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा अगर आप ट्रेन स्टेशन पर किसी को छोड़ने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना जरूरी होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास एप के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप घर बैठे ही प्लेटफॉर्म और जनरल क्लास में सफर करने के लिए टिकट खरीद सकते हैं।
Indian Railways: घर बैठे बुक कर सकते हैं जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट, जानिए क्या है तरीका
आप यूटीएस एप्लीकेशन की मदद से प्लेटफॉर्म और जनरल टिकट खरीद सकते हैं। टिकट बुक करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।
PM Kisan Yojana: क्या है किसान सम्मान निधि योजना? अगर आप भी उठाना चाहते हैं स्कीम का लाभ तो ऐसे करें आवेदन
यह करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करना है। इसके बाद अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आपको प्लेटफॉर्म टिकट के विकल्प का चयन करना है। वहीं अगर आप यूटीएस एप की मदद से अनरिजर्व्ड टिकट को बुक करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपको पेपरलेस टिकट के विकल्प का चयन करना होगा।
AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें
अगर आप अनरिजर्व्ड टिकट बुक कर रहे हैं तो आपको डिपार्चर और डेस्टिनेशन वाले स्टेशन का नाम दर्ज करने के बाद यात्री की डिटेल्स को फिल करना है। इसके बाद बुक टिकट के बटन पर क्लिक करना है।
Investment Tips: मात्र 2 हजार रुपये की बचत करके बन सकते हैं करोड़पति, समझिए गणित
इसके बाद आपको पेमेंट करनी है। पेमेंट करने के बाद टिकट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन