Atal Pension Yojana: अगर आप अपने भविष्य को लेकर किसी प्रकार की कोई अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपको 60 की उम्र के बाद आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में आपको अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर अभी से फाइनेंशियल प्लानिंग करने की शुरुआत कर देनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपने बुढ़ापे में हर महीने पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। भारत सरकार की इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। देश में अटल पेंशन योजना काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में कई लोग निवेश कर रहे हैं। अगर आप भी अटल पेंशन योजना में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन
अटल पेंशन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि की सीमा को तय किया जाता है।
Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम देती है जबरदस्त मुनाफा, निवेश करने पर मिल रहे ये बड़े फायदे
अगर आप 18 साल की उम्र में रोजाना 7 रुपये की बचत करके हर महीने 210 रुपये का निवेश अटल पेंशन योजना में 60 की उम्र होने तक करते हैं। इस स्थिति में 60 की उम्र होने के बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
Ration Card: राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने का ये है सही तरीका, यहां जान लें प्रोसेस वरना हो सकता है फ्रॉड
अटल पेंशन योजना में आप आसानी से अपना खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं।
AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें
अटल पेंशन योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
जानना जरूरी: सरकार के इस पोर्टल पर ट्रैक कर सकते हैं अपना चोरी हुआ स्मार्टफोन, जानिए क्या है प्रोसेस