फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर बिहार जाने के लिए नहीं मिल रहा टिकट, तो रेलवे चला रहा ये स्पेशल ट्रेनें

Thu, 31 Oct 2024 12:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways Festive Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस त्योहार को मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग घर जाने के लिए ट्रेन में सफर करते हैं। इस कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बाकी जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस कारण ट्रेन में कंफर्म सीट का मिलना काफी मुश्किल हो जाता है।



वहीं इस समय बस का किराया भी काफी महंगा हो जाता है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे दिल्ली से बिहार जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए की गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के बारे में विस्तार से - 

Indian Railways Festive Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे नई दिल्ली से दरभंगा के लिए एक फेस्विटल स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। इसका ट्रेन नंबर 02262 है। यह ट्रेन रविवार को रात 12:20AM पर चलेगी। 

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं नई बाइक तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Indian Railways Festive Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ये ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर से होते हुए दरभंगा जाएगी। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Festive Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे नई दिल्ली से बरौनी के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। इसका ट्रेन नंबर 04054 है। यह ट्रेन रविवार को नई दिल्ली से दोपहर 2:20 पर बरौनी के लिए रवाना होगी। 

LPG Cylinder: गैस सिलेंडर का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

विज्ञापन
Indian Railways Festive Special Train Delhi To Bihar
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा भारतीय रेलवे आनंद विहार से पटना जाने के लिए भी स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसका ट्रेन नंबर 02392 है। यह ट्रेन रविवार को रात 11:20 पर आनंद विहार से रवाना होगी। 

ABY: इस दिन से शुरू हो सकती है 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना, जानिए डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed