{"_id":"671f8f56fb8adffd3802eee7","slug":"diwali-2024-mutual-fund-sip-investment-plan-for-girl-child-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बिटिया की पढ़ाई के लिए इस स्कीम में करें 12 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में मिल सकते हैं 85.4 लाख","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
दिवाली पर बिटिया की पढ़ाई के लिए इस स्कीम में करें 12 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में मिल सकते हैं 85.4 लाख
Mutual Fund: अगर आपके घर में हाल फिलहाल में बेटी ने जन्म लिया है तो दिवाली के इस शुभ अवसर पर आप अपनी बिटिया के नाम एक खास स्कीम में निवेश करके कुछ सालों में 85.4 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है।
वहीं विशेषज्ञों की मानें तो निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश करके आप अपनी बिटिया की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ सालों में अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र 12 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 85.4 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
2 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : AdobeStock
इसमें सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवानी है। आप विशेषज्ञ की मदद लेकर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवा सकते हैं।
3 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : AdobeStock
एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 12 हजार रुपये का निवेश करना है। 12 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 18 सालों के लिए करना है। निवेश अवधि के दौरान इस बात की उम्मीद करें कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आप 18 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय कुल 85.4 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपनी बिटिया की शादी करा सकते हैं। इसके अलावा उसकी उच्च शिक्षा के लिए भी आप इन पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।