भारतीय रेलवे देश की लाइफ लाइन कही जाती है। करोड़ों लोग रोजाना इससे सफर करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अक्सर लोगों के रेल से जुड़ी कोई भी जानकारी लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन अब आईआरसीटीसी ने इस समस्या से छुटकारा दिला दिया है। दरअसल ने यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। इस खास सुविधा के तहत अब कोई भी यात्री बस एक नंबर पर कॉल करके ट्रेन से या इंडियन रेलवे से जुड़ी किसी भी जानकारी के बारे में पता लगा सकता है। बीते दिन आईआरसीटीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। आईआरसीटीसी ने अपने ट्वीट में लिखा- हेल्पलाइन नंबर एक, मिलेगी जानकारी अनेक। इसके साथ ही यात्रियों से आग्रह करते हुए रेलवे ने भारतीय रेल से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर- 139 डायल करने के लिए कहा है।
{"_id":"620664f467d4fa401d7a3847","slug":"indian-railways-enquiry-or-any-information-related-to-railways-dial-139-railway-helpline-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: अब रेलवे से जुड़ी कोई भी समस्या पल भर में हो जाएगी हल, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: अब रेलवे से जुड़ी कोई भी समस्या पल भर में हो जाएगी हल, बस करना होगा ये काम
Sun, 13 Feb 2022 10:53 AM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने जारी किया 139 हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने जारी किया 139 हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : i stock
हेल्पलाइन नंबर 139 पर मिलेंगी कई सुविधाएं
- दरअसल, इस नंबर पर कॉल करने से आपको सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, दुर्घटना की जानकारी, ट्रेन से जुड़ी शिकायत, स्टेशन से संबंधित शिकायत, सतर्कता जानकारी, पार्सल पूछताछ, सामान्य जानकारी, शिकायत कार्रवाई की स्थिति जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
रेलवे ने जारी किया 139 हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : istock
किस नंबर पर मिलेगी कौन सी सुविधा
- इंडियन रेलवे की 139 हेल्पलाइन नंबर आईवीआरएस यानी इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम पर आधारित है। इसमें आपको कई भाषाओं में जानकारी मिल सकती है। इसमें 1 नंबर दबाने से आपको सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, दुर्घटना की जानकारी मिलती है। ट्रेन से संबंधित पूछताछ करने के लिए 2 नंबर दबाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने जारी किया 139 हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : i stock
3 नंबर पर खानपान की सुविधा, सामान्य शिकायत दर्ज कराने के लिए 4 नंबर, 5 पर भ्रष्टाचार शिकायत की जा सकती है, पार्सल एवं माल भाड़े से संबंधित पूछताछ करने के लिए 6 दबाएं, आईआरसीटीसी द्वारा संचालित होने वाली ट्रेनों से संबंधित जानकारी के लिए 7 दबाना होगा, इसके अलावा 9 दबा कर अपनी दर्ज शिकायत का ताजा स्टेटस की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
रेलवे ने जारी किया 139 हेल्पलाइन नंबर
- फोटो : i stock
एसएमएस से भी मिलती है जानकारी
- आप एसएमएस के जरिए भी जानकारी ले सकते हैं। ट्रेन से संबंधित पूछताछ और पीएनआर स्टेटस, ट्रेन आगमन, टिकट (सामान्य व तत्काल) की उपलब्धता, प्रस्थान की तरह आरक्षण संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए यात्री 139 नंबर पर मैसेज भी कर सकते हैं।