फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Robot Vacuum Cleaner: अब झाड़ू पोछे की जगह ले लेंगे ये रोबोट, आपके बोलने पर करेंगे घर की सफाई का काम

Sun, 13 Feb 2022 10:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
Future Technology What is Robot Vacuum Cleaner and how will it change our future lifestyle
आपके घर की सफाई करेंगे ये रोबोट वैक्यूम क्लीनर - फोटो : Istock

तकनीक के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है, उससे हमारी लाइफस्टाइल भी प्रभावित हो रही है। अब ऐसे कई गैजेट्स आ गए हैं, जिन्होंने हमारे काम को काफी आसान बना दिया है। आज तकनीक ने हमारे जीवन के कई हिस्सों में अपनी जगह बना ली है। अमेरिका, चीन और यूरोप के कई देशों में अब रोबोट घर की साफ सफाई करने का काम कर रहे हैं। वहीं भारत जैसे विकासशील देश में अभी इस तकनीक ने आम जनजीवन के बीच अपनी पहुंच नहीं बना पाई है। वहीं जिस तेजी से दुनिया भर में टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जल्द ही आपके घरों में भी रोबोट झाड़ू पोछा और साफ सफाई करने का काम करेंगे। ऐसे में भविष्य की इस तकनीक के बारे में आप सब को जरूर जानना चाहिए क्योंकि आने वाले वक्त में ये रोबोट्स भी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बनने वाले हैं।  

Future Technology What is Robot Vacuum Cleaner and how will it change our future lifestyle
आपके घर की सफाई करेंगे ये रोबोट वैक्यूम क्लीनर - फोटो : Istock

इन रोबोट्स की वैक्यूम क्लीनिंग टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा एडवांस होगी। ये आपके घर के हर कोने की सफाई काफी बेहतर ढंग से करेंगे। यही नहीं ये रोबोट्स घर के छोटी या ऐसी जगह जहां की सफाई करना काफी मुश्किल काम है, उन्हें भी अच्छे से चमका देंगे।

Future Technology What is Robot Vacuum Cleaner and how will it change our future lifestyle
आपके घर की सफाई करेंगे ये रोबोट वैक्यूम क्लीनर - फोटो : Istock

ये रोबोट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आपके घर के हर हिस्सों का मैप बनाएंगे। वहीं जब कभी घर के हिस्सों में इन्हें कोई गंदगी दिखेगी। ये फौरन एक्टिवेट होकर उन्हें साफ करने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Future Technology What is Robot Vacuum Cleaner and how will it change our future lifestyle
आपके घर की सफाई करेंगे ये रोबोट वैक्यूम क्लीनर - फोटो : Istock

आप इन रोबोट वैक्यूम क्लीनर को एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट या सिरी की मदद से अपनी एक आवाज से नियंत्रित कर सकेंगे। इसके अलावा इन रोबोट्स की बैटरी जैसे ही कम होगी। ये अपने आप ही चार्जर से प्लग होकर चार्ज होने लगेंगे। ऐसे में आपको इन्हें बार-बार चार्ज करने की झंझट का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। ये आर्टिफिशियली ही अपना सारा काम करेंगे।

विज्ञापन
Future Technology What is Robot Vacuum Cleaner and how will it change our future lifestyle
आपके घर की सफाई करेंगे ये रोबोट वैक्यूम क्लीनर - फोटो : Istock

आपको बस एक बार इन्हें खरीद कर लाना है और घर में छोड़ देना है। उसके बाद ये रोबोट्स अपने आप ही चार्ज होकर घर की साफ सफाई करते रहेंगे। हालांकि भारत में आम जनजीवन के बीच इन रोबोट्स को आने में अभी थोड़ा समय लगेगा। इन रोबोट्स के आने के सबसे नकारात्मक असर उन लोगों को होगा, जो दिहाड़ी मजदूरी पर लोगों के घरों की साफ सफाई करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed