Indian Railways: भारतीय रेल रोजाना एक बड़ी संख्या में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। अलग-अलग राज्यों और शहरों को जोड़ते हुए ये ट्रेनें लोगों के सफर को सुगम बनाने का काम करती हैं। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको टिकट लेना होता है। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि रेलवे ने कई चीजों को लेकर नियम बना रखे हैं, जिनके बारे में आपको ट्रेन में यात्रा करने से पहले तो जान ही लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हो सकता है कि आपको दिक्कत हो जाए। तो चलिए जानते हैं रेलवे के वो कौन से नियम हैं, जिनके बारे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं..
{"_id":"66238a90ddda2ed88e06eac7","slug":"indian-railways-check-the-rules-for-traveling-by-train-in-india-2024-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन में बैठने से पहले जरूर जान लें ये नियम, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन में बैठने से पहले जरूर जान लें ये नियम, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
Sat, 20 Apr 2024 03:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:15 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कौन से नियम जानने चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कौन से नियम जानने चाहिए?
- फोटो : istock
ये नियम जान लें:-
कौन सी चीजें नहीं ले जा सकते?
- भारतीय रेलवे ने उन चीजों की सूची बना रखी है, जिन्हें आप ट्रेन में नहीं ले जा सकते। वहीं, अगर आप इन चीजों को चोरी-छुपे ले जाते हैं और आपको पकड़ लिया जाता है, तो आप पर कानूनी कार्रवाई तक हो सकती है।
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कौन से नियम जानने चाहिए?
- फोटो : istock
- ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप किन चीजों को ट्रेन में नहीं ले जा सकते। ट्रेन में जिन चीजों को ले जाने में मनाही है, वे हैं ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ, बदबुदार वस्तुएं, गैस सिलेंडर, सिगरेट, स्टोव आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कौन से नियम जानने चाहिए?
- फोटो : istock
आपकी वजह से परेशानी न हो
- अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आपकी वजह से किसी अन्य यात्री को परेशानी न हो। जैसे- कई लोग मोबाइल की तेज आवाज में गाना चला देते हैं या कई लोग कॉल पर तेज आवाज में बात करते हैं। अगर इन चीजों से किसी यात्री को परेशानी होती है, तो आप पर जुर्माना या कार्रवाई या दोनों हो सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कौन से नियम जानने चाहिए?
- फोटो : istock
लगेज कितना ले जा सकते हैं?
- ट्रेन में आप कितने किलो तक लगेज ले जा सकते हैं। इसके लिए नियम तय हैं। भारतीय ट्रेनों में 40 से 70 किलोग्राम वजन के सामान को लेकर सफर कर सकते हैं। पर अगर आपके पास सामान ज्यादा है, तो आपको अतिरिक्त सामान के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।