Indian Railways Advance Booking Period: बात जब लंबी दूरी या आरामदायक सफर की होती है तो एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय रेलवे से सफर करते हुए नजर आते हैं। इसके अपने कई कारण हैं जिसमें आरामदायक सीट से लेकर, शौचालय की व्यवस्था, खानपान की सुविधा जैसी कई अन्य चीजें शामिल हैं। आपको अगर भारतीय ट्रेन से सफर करना होता है तो इसके लिए आपको बस ट्रेन टिकट बुक करना होता है जिसके बाद आप नॉन एसी से लेकर एसी कोच में सफर कर सकते हैं, लेकिन भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव किया है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आम आदमी का इस पर क्या असर पड़ेगा? तो चलिए जानते हैं रेल मंत्रालय के इस फैसले के बारे में...
{"_id":"6710e51cebef95921e0bf1d8","slug":"indian-railway-will-reduce-the-advance-booking-period-for-train-tickets-from-120-days-to-60-days-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव: आम आदमी को कितनी मिलेगी राहत और कितनी होगी दिक्कत? यहां समझें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
भारतीय रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव: आम आदमी को कितनी मिलेगी राहत और कितनी होगी दिक्कत? यहां समझें
Thu, 17 Oct 2024 06:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है।
- फोटो : AdobeStock
पहले फैसला जान लेते हैं
- भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। इसकी नोटिफिकेशन आज यानी 17 अक्तूबर 2024 को रेल मंत्रालय द्वारा जारी कर दी गई। इसमें कहा गया कि अब 120 दिन नहीं 60 दिन पहले तक ही ट्रेन टिकट बुक किए जा सकेंगे। इससे पहले तक आप 120 दिन पहले तक ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है।
- फोटो : AdobeStock
कब से लागू होगा फैसला?
- यहां ये भी जान लीजिए कि भारतीय रेलवे का ये फैसला अभी नहीं बल्कि, एक नवंबर 2024 से लागू होगा। ऐसे में अभी अक्तूबर महीने में बचे हुए दिनों में यानी 31 अक्तूबर 2024 तक पहले वाले नियम (इसमें आप 120 दिन पहले यानी 4 महीने पहले ट्रेन टिकट बुक करवा सकते हैं) के तहत ही आप ट्रेन टिकट बुक करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है।
- फोटो : AdobeStock
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए है नियम
- आपको अगर ट्रेन से यात्रा करनी है तो ऐसे में आप आईआरसीटीसी की एप या वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं या फिर आप रेलवे के टिकट काउंटर से टिकट लेते हैं, ये नया नियम (1 नवंबर 2024 से 60 दिन पहले ही ट्रेन टिकट बुक करवा सकते हैं) इन दोनों जगह पर लागू रहेगा यानी फिर चाहे आप काउंटर से टिकट ले रहे हैं या ऑनलाइन बुक कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है।
- फोटो : AdobeStock
आम आदमी पर क्या असर?
- अब तक अगर आपको ट्रेन टिकट बुक करना होता है तो आप 120 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन 1 नवंबर 2024 के बाद ऐसा नहीं हो पाएगा। तत्काल ट्रेन टिकट से बचने के लिए लोग और कंफर्म टिकट मिलने के लिए पहले से ही लोग ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं। जो लोग पहले से कहीं जाने का प्लान करते हैं वे ट्रेन टिकट 120 दिन पहले या उस बीच में बुक कर लेते हैं। ऐसे लोगों को अब पहले से कम समय मिलेगा यानी 120 की जगह सिर्फ 60 दिन का समय।