फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: सर्दियों में एसी को कवर करना चाहिए या नहीं? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Thu, 17 Oct 2024 06:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
AC Tips: How To Cover AC In Winter Season
AC Tips - फोटो : AdobeStock

AC Tips: इस साल देश में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। इस कारण गर्मी के सीजन में बड़े पैमाने पर एसी की बिक्री हुई। गर्मी के सितम से निजात पाने के लिए लोगों ने एसी का खूब इस्तेमाल किया। हालांकि, गर्मी का सीजन अब जा चुका है और सर्दियां दस्तक दे रही हैं। हल्की-हल्की ठंड का एहसास अब होने लगा है। सर्दियों के सीजन में एसी की जरूरत हम लोगों को नहीं होती है। इस कारण कई लोग घरों में लगे एसी को पैक कर देते हैं।



अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग एसी की स्प्लिट यूनिट को तो पैक कर देते हैं वहीं बाहर के आउटडोर यूनिट को पैक नहीं करते हैं। हालांकि, सर्दियों में एसी को कवर करके रखना चाहिए या नहीं इसको लेकर लोग अक्सर सवाल करते हैं? आइए जानते हैं - 

AC Tips: How To Cover AC In Winter Season
AC Tips - फोटो : AdobeStock

अगर आप सर्दियों के सीजन में अपने स्प्लिट एसी को गलत ढंग से कवर करते हैं तो वह खराब हो सकता है। आपको अपने एसी को कवर करके रखना है या नहीं यह आपके आसपास के मौसम पर निर्भर करता है।

AC Tips: How To Cover AC In Winter Season
AC Tips - फोटो : AdobeStock

अगर आप एसी को पैक करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। एसी को पैक करने से उसमें जंग लग सकती है। सर्दियों के सीजन में आपके यहां अगर बारिश या ओश पड़ती है तो आपको एसी को कवर नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips: How To Cover AC In Winter Season
AC Tips - फोटो : AdobeStock

कई लोग पॉलिथीन की मदद से एसी को कवर कर देते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ऐसा करने से एसी के भीतर मॉइश्चर जा सकता है। इससे उसमें जंग लगने का खतरा रहता है। इसके अलावा उसको गलत ढंग से पैक करने से कई बार उसमें बारिश का पानी चला जाता है और वह बाहर नहीं निकल पाता है। इससे एसी में जंग लग जाता है।  

विज्ञापन
AC Tips: How To Cover AC In Winter Season
AC Tips - फोटो : AdobeStock

एसी को पैक करने से उसमें चूहे जैसे छोटे जीव अपना घर बना सकते हैं। इससे आपके एसी में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आप एसी को कवर करना चाहते हैं तो आपको कंपनी द्वारा दिए गए कवर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed