फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Railway New Rule: तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के तरीके में हुआ बदलाव, जान लें नया तरीका वरना हो सकती है दिक्कत

Tue, 15 Jul 2025 02:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Jul 2025 02:24 PM IST
सार

Tatkal Train Ticket Book Karne Ka Naya Tarika: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं और तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं या करते हैं, तो जान लें कि अब इसका तरीका बदल चुका है। इस बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Railway Tatkal Ticket New Rule: Change In Tatkal Train Ticket Booking Process, Check New Method
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करवाने का नया तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Tatkal Train Booking New Rule: हर रोज एक बड़ी संख्या में भारतीय रेलवे ट्रेनों का संचालन करता है और लाखों यात्री एक जगह से दूसरी जगह पर जाते हैं। नॉन एसी से लेकर एसी क्लास तक, आरामदायक सीट, शौचालय की सुविधा और खानपान की व्यवस्था जैसी सुविधाएं ट्रेन में होती है। आपको अगर ट्रेन से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट बुक करना होता है।

पर देखने में आता है कि कई रूट ऐसे हैं जहां के लिए यात्रा करने की तारीख के आसपास ट्रेन टिकट मिलना बेहद मुश्किल है। खासकर यूपी और बिहार के रूट पर ये काफी देखने में आता है। वहीं, त्योहारों के मौके पर भी ऐसा ही होता है। इसलिए भारतीय रेलवे ने तत्काल ट्रेन की व्यवस्था की जिसके तहत आप यात्रा से एक दिन पहले ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अब तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के तरीके में बदलाव किया गया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Indian Railway Tatkal Ticket New Rule: Change In Tatkal Train Ticket Booking Process, Check New Method
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करवाने का नया तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या हुआ है बदलाव?

  • जैसा कि सभी जानते हैं कि 1 जुलाई 2025 से IRCTC की एप या पोर्टल से तत्कल ट्रेन टिकट सिर्फ वे ही लोग बुक कर सकते हैं, जिनका आधार आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक है। वहीं, आज यानी 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इसके लिए यात्री के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे दर्ज करने के बाद ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक हो सकेगा।
Indian Railway Tatkal Ticket New Rule: Change In Tatkal Train Ticket Booking Process, Check New Method
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करवाने का नया तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ये बात जरूर जान लें:-

  • एसी के लिए  तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का समय 10 से 11 बजे तक है, लेकिन अब पहले आधे घंटे यानी 10 से साढे़ 10 बजे तक एजेंट ये टिकट बुक नहीं कर पाएंगे
  • वहीं, नॉन एसी के लिए 11 से 12 बजे तक तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। ऐसे में सुबह 11 से साढ़े 11 बजे तक एजेंट तत्काल ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे
  • पहले आधे घंटे आम जनता ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर पाएगी, जिसके कारण कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Tatkal Ticket New Rule: Change In Tatkal Train Ticket Booking Process, Check New Method
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करवाने का नया तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

अब ऐसे होगा तत्काल ट्रेन टिकट बुक:-

स्टेप 1

  • अगर आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना है तो आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप पर जाना है या आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जा सकते हैं
  • यहां पर आपको सबसे पहले 'Login' पर क्लिक करके आईडी पासवर्ड भरना है और फिर लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
Indian Railway Tatkal Ticket New Rule: Change In Tatkal Train Ticket Booking Process, Check New Method
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करवाने का नया तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • लॉगिन करने के बाद आपको स्टेशन चुनना है और यात्रा की तारीख भी चुननी होती है
  • अब नीचे कोटा वाले सेक्शन में जाकर ड्रॉप डाउन कर तत्काल ट्रेन टिकट का ऑप्शन चुन लें
  • इसके बाद आपके सामने ट्रेनो की पूरी लिस्ट आ जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed