PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ देने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसमें राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार की अपनी कई योजनाएं शामिल हैं। आप भी अगर ऐसी किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।
{"_id":"6875d94a78426c688e010021","slug":"pm-kisan-yojana-20th-installment-release-date-know-how-to-check-pm-kisan-status-2025-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 20वीं किस्त, पैसे मिलेंगे या नहीं ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 20वीं किस्त, पैसे मिलेंगे या नहीं ऐसे कर सकते हैं चेक
Tue, 15 Jul 2025 10:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:00 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Ki 20 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये किस्त जल्द जारी हो सकती है, जिसके जरिए योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : एएनआई
पहले जानते हैं कब जारी हो सकती है किस्त
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये किस्त 18 जुलाई को जारी हो सकती है। दरअसल, इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी को बिहार के मोतिहारी जाना है। जहां पर वे प्रदेश के लोगों को कई सौगात देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस दौरान 20वीं किस्त भी जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें आपको मिलेगी किस्त या नहीं:-
स्टेप 1
- अगर आपको जानना है कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
- आपको इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है या आप योजना की किसान एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- अब आपको यहां पर 'Know Your Status' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
- फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होता है
- अगर आपको ये नंबर नहीं या नहीं पता तो 'Know your registration no.' वाले बटन पर क्लिक करें और फिर आप ये जान सकते हैं
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर भर दें
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- अब आपको कैप्चा कोड भरना है जो स्क्रीन पर होता है
- इसके बाद आपको 'गेट ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
- फिर जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे दर्ज करें
- इसके बाद 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करें जिसके बाद आपका स्टेटस नजर आ जाएगा
- आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं