फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian railways: क्या एक बार शुरू होने के बाद हमेशा के लिए बंद हो सकता है रेलवे स्टेशन? जानिए क्या कहता है नियम

Sat, 18 Dec 2021 11:49 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 18 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
indian railway Know under what circumstances and how a railway station shut down or closed forever
किन परिस्थितियों में किया जाता है स्टेशन को हमेशा के लिए बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है। लोगों की सुविधा के लिए यह लागातार अपने नेटवर्क में विस्तार कर रही है, जिसके तहत नए ट्रेन कोच, नई रेलवे लाइन व नए स्टेशनों को शुरू किए जा रहे हैं। आबादी के बढ़ने से इंफ्रास्ट्रक्चर का भी बढ़ना बेहद जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे खुद को लगातार अपडेट कर रही है। इस अपडेशन के तहत कई बार भारतीय रेलवे कुछ रेलवे स्टेशनों को बंद भी कर देती है। क्या आपने भी कभी ऐसा स्टेशन देखा है, जो अब भारतीय रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया हो? अगर देखा होगा तो आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर ऐसा क्यों किया जात है? बहुत कम लोग हैं जो इसके पीछे की वजह जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह रही होगी? तो आइए आज हम आपको बताते हैं, कि रेलवे स्टेशनों को आखिर क्यों किया जाता है बंद। 

indian railway Know under what circumstances and how a railway station shut down or closed forever
किन परिस्थितियों में किया जाता है स्टेशन को हमेशा के लिए बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

क्यों किया जाता है स्टेशन को बंद

  • एक बार शुरू किए स्टेशनों को कई बार हमेशा के लिए बंद भी कर दिया जाता है। अगर उस स्टेशन पर लोग ना के बराबर आते हैं, तो रेलवे उसे बंद कर देती है। 
indian railway Know under what circumstances and how a railway station shut down or closed forever
किन परिस्थितियों में किया जाता है स्टेशन को हमेशा के लिए बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • जिस प्रकार यदि किसी दुकान पर ग्राहक नहीं आते तो उस दुकान को बंद कर दिया जाता है। उसी प्रकार यदि किसी स्टेशन पर लोग नहीं आते और वह लोगों के लिए सुविधाजनक नहीं है, तो फिर उस स्टेशन को बंद कर दिया जाता है। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं होता इसके लिए कई नियम भी होते हैं। ऐसे में ये नियम क्या है? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway Know under what circumstances and how a railway station shut down or closed forever
किन परिस्थितियों में किया जाता है स्टेशन को हमेशा के लिए बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

क्या होते हैं नियम 

  • रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन को बंद करने की वजह यह बताइ गई है कि, 'जब किसी स्टेशन को अलाभप्रद माना जाता है, अथवा वह स्टेशन यात्री सुविधा के हिसाब से औचित्यपूर्ण नहीं होता, तो रेलवे द्वारा उसे बंद किया जा सकता है। 
विज्ञापन
indian railway Know under what circumstances and how a railway station shut down or closed forever
किन परिस्थितियों में किया जाता है स्टेशन को हमेशा के लिए बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

किन स्थितियों में किया जा सकता है बंद 

  • यदि किसी भी हॉल्ट स्टेशन (हॉल्ट ग्रेड 1 से 3), पर प्रति दिन ब्रांच लाइनों पर यात्रियों की औसत संख्या 25 से कम होती है, और मुख्य लाइनों पर यात्रियों की औसत संख्या 50 से कम होती है, तो इन स्थितियों में रेलवे प्रशासन के पास स्टेशन बंद करने की शक्तियां होती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed