2021 का साल आईपीओ का साल है। इस वर्ष कई बड़े-बड़े आईपीओ देश में लॉन्च हुए। जोमैटो, Sigachi इंडस्ट्रीज, पारस डिफेंस से लेकर कई बड़ी कंपनियों ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को लॉन्च किया। आईपीओ आने के बाद ये कंपनियां जब शेयर बाजार में लिस्ट हुईं, उस दौरान निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा मिला। इन आईपीओ ने कई इन्वेस्टर्स को मालामाल कर दिया। वहीं दूसरी तरफ कुछ कंपनियां ऐसी भी रहीं, जिनमें निवेशकों को काफी घाटे का सामना करना पड़ा। पेटीएम, फिनो पेमेंट बैंक उनमें से एक थीं। लिस्टिंग के दौरान पेटीएम के निवेशकों को करीब 9.30 प्रतिशत का घाटा हुआ। वहीं फिनो पेमेंट बैंक के इन्वेस्टर्स को 5.72 प्रतिशत के घाटे का सामना करना पड़ा। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं साल के उन पांच बड़े आईपीओ के बारे में, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया। आइए जानते हैं इन आईपीओ बारे में विस्तार से -
Best IPO’s 2021: ये थे साल के वो 5 बड़े आईपीओ, जिनमें निवेशकों को मिला जबरदस्त रिटर्न
पारस डिफेंस
पारस डिफेंस का आईपीओ इसी साल लॉन्च किया गया। इसके इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के इश्यू साइज को 170.78 करोड़ रखा गया था। शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 1 अक्तूबर 2021 के दिन हुई। लिस्टिंग के साथ ही इसने 168 प्रतिशत का बंपर रिटर्न निवेशकों को दिया।
Sigachi इंडस्ट्रीज
Sigachi इंडस्ट्रीज के आईपीओ की लिस्टिंग 15 नवंबर 2021 के दिन हुई। इस आईपीओ में निवेशकों को 249.69 प्रतिशत का बंपर रिटर्न मिला। इस आईपीओ के शेयर प्राइस को 161 से 163 रुपये के बीच निश्चित किया गया था। वहीं इसका इश्यू साइज 125.43 करोड़ रुपये था।
नायका
नायका के आईपीओ में भी निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ। इसकी लिस्टिंग 10 नवंबर 2021 के दिन हुई। लिस्टिंग के दौरान इन्वेस्टर्स को करीब 79.38 प्रतिशत का मुनाफा अर्जित हुआ था।
लेटेंट व्यू एनालिटिक
लेटेंट व्यू का आईपीओ भी इसी साल लॉन्च हुआ। इसका इश्यू साइज 1023.47 करोड़ रुपये था। इसको शेयर मार्केट में 23 नवंबर 2021 के दिन लिस्ट किया गया। इस आईपीओ ने लिस्टिंग के दौरान निवेशकों को 159.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया।