फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Army Day 2024: विश्व की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत है भारत, जखीरे में ये हथियार हैं शामिल

Mon, 15 Jan 2024 10:07 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
Indian Army Day 2024 The Military Strength Of Indian Army
Indian Army Day 2024 - फोटो : Twitter

Indian Army Day 2024: राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में भारतीय थल सेना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आधुनिक हथियारों और प्रौद्योगिकी के साथ यह एक विश्वस्तरीय सेना है। साल 2023 के ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना की गिनती दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेनाओं में की जाती है। भारतीय थल सेना के जखीरे में कई तरह के आधुनिक हथियार शामिल हैं। इनमें आधुनिक टैंकों के साथ बैलिस्टिक मिसाइलें भी हैं। भारत की थल सेना के पास करीब 4614 टैंक हैं। इसके अलावा भारतीय सेना के जखीरे में 1,00,882 आर्म्ड व्हीकिल भी शामिल हैं। यही नहीं हमारी थल सेना के पास 100 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलिरी, 3311 हल्की आर्टिलिरी भी हैं। इन सब के अलावा थल सेना के दस्ते में करीब 1500 रॉकेट आर्टिलरी भी शामिल हैं।

Indian Army Day 2024 The Military Strength Of Indian Army
Indian Army Day 2024 - फोटो : Twitter

भारत के पास कई बैलिस्टिक मिसाइलें भी हैं। इसमें अग्नि सीरीज, पृथ्वी सीरीज की घातक बैलिस्टिक मिसाइलें प्रमुख हैं। हमारी सेना के पास जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल भी है। यह मिसाइल आसानी से 25 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है।

Indian Army Day 2024 The Military Strength Of Indian Army
Indian Army Day 2024 - फोटो : Twitter

भारतीय थल सेना के पास कई तरह की विमानरोधी तोपे हैं। हमारी सेना के पास बड़ी संख्या में बख्तरबंद वाहन हैं। इन सब के साथ भारतीय सेना के पास आधुनिक पिस्टल, इंसास राइफल, असाल्ट राइफल, स्नाइपर राइफल, माउजर, मशीन गन भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Day 2024 The Military Strength Of Indian Army
Indian Army Day 2024 - फोटो : ANI

भारतीय थल सेना के दस्ते में हवाई वाहन जैसे एविएशन सपोर्ट, परिवहन, लड़ाकू, मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर शामिल हैं। हमारी थल सेना लगातार हथियारों और उपकरणों को आधुनिक कर रही है। अब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर चुकी है।

Indian Army Day 2024: क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस, जानिए क्या है इस दिन का महत्व

विज्ञापन
Indian Army Day 2024 The Military Strength Of Indian Army
Indian Army Day 2024 - फोटो : PTI

ऐसे में भारतीय सेना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कैसे उपयोग किया जा सकता है। इसको लेकर विचार विमर्श करके योजनाएं भी बनाई जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed