फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Army Day 2024: क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस, जानिए क्या है इस दिन का महत्व

Mon, 15 Jan 2024 10:06 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
Indian Army Day 2024 Importance, History And Significance
Indian Army Day 2024 - फोटो : Twitter

हर साल 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय सेना एक पेशेवर सेना है, जो देश की सुरक्षा को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रहती है। युद्ध लड़ना हो, देश में किसी बड़ी त्रासदी आने के बाद रेस्क्यू करना हो या आपात स्थिति में जल्द से जल्द जरूरतमंद लोगों के पास मदद पहुंचानी हो, हमारे भारतीय जवान हर जगह मुस्तैदी के साथ काम करते हैं। देश के लिए ये जवाना अपना सर्वस्य न्योछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आतंकवाद से लड़ने के लिए ये जवान अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं डरते। इस बार 15 जनवरी, 2024 को भारत अपना 76वां सेना दिवस मनाने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण मौके पर नई दिल्ली और देश के विभिन्न सैन्य मुख्यालयों में सैन्य परेड, सैन्य प्रदर्शनियां और कई दूसरे रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस दिन देश की सेना की वीरता, शौर्य और कुर्बानियों को याद किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर भारतीय सेना दिवस को मनाने की शुरुआत कब से हुई? आखिर इसे 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आज हम इसी बारे में बताने जा रहे हैं -

Indian Army Day 2024 Importance, History And Significance
Indian Army Day 2024 - फोटो : Twitter

15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस

भारतीय सेना का गठन ब्रिटिश सम्राज्य के आधीन किया गया था। ये वह समय था जब सेना में वरिष्ठ अधिकारी ब्रिटिश हुआ करते थे। गौर करने वाली बात है कि देश के आजाद होने के बाद भी सेना में जो वरिष्ठ अधिकारी थे। वे ब्रिटिश मूल के ही थे। साल 1949 में जनरल फ्रांसिस बुचर आखिरी ब्रिटिश कमांडर थे। उनके जाने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा आजाद भारत के पहले भारतीय सैन्य अधिकारी बनते हैं। 

Indian Army Day 2024 Importance, History And Significance
Indian Army Day 2024 - फोटो : Twitter

15 जनवरी के दिन ही के एम करियप्पा, जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। यह भारतीय सेना के लिए एक बहुत ही खास क्षण था। इसी दिन देश की सेना का नेतृत्व पहली बार किसी भारतीय के हाथ में पहुंचा था। इसी वजह से हर साल 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Day 2024 Importance, History And Significance
Indian Army Day 2024 - फोटो : PTI

कौन थे लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा

के एम करियप्पा आजाद भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। के एम करियप्पा का पूरा नाम कोडंडेरा मडप्पा करियप्पा था। के एम करियप्पा के नाम कई उपलब्धियां हैं। इन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच के युद्ध का नेतृत्व किया था। के एम करियप्पा का निधन साल 1993 में 94 साल की उम्र में हुआ था। 

विज्ञापन
Indian Army Day 2024 Importance, History And Significance
Indian Army Day 2024 - फोटो : ANI

आजादी के बाद भारतीय सेना ने कई युद्ध लड़े हैं। इसके अलावा देश में अतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए भी भारतीय सेना ने कई बड़े अभियानों को चलाया है। ऐसे में भारतीय सेना दिवस देश की स्वतंत्रता और अखंडता की सुरक्षा के लिए वीर सैनिकों की कुर्बानियों को याद करने का दिन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed