India Railways Facts: भारतीय रेलवे का एक बड़े नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करता है। रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन देशभर में कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ऐसे में भारतीय रेलवे ने कई जरूरी नियमों को भी बना रखा है। हम में से अधिकतर लोग अपने जरूरी कार्यों को लेकर नियमित तौर पर भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर भारतीय ट्रेनों के नाम को कैसे निश्चित किया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: क्या आप जानते हैं भारतीय ट्रेनों का नाम कैसे रखा जाता है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि वे ट्रेनें जो लंबी दूरी की होती हैं उनके नामों को उनके गंतव्य स्थानों के नाम पर रखा जाता है। वहीं राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन इस नियम का पालन नहीं करती हैं।
शताब्दी एक्सप्रेस
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 100वें जन्मदिन के अवसर पर शताब्दी एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी। ऐसे में इस ट्रेन का नाम शताब्दी एक्सप्रेस रखा गया। यह एक चेयर कार ट्रेन है।
Bank Holidays In July: जुलाई महीने में इतने दिन रहेगी बैंक की छुट्टियां, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम
राजधानी ट्रेन
राजधानी ट्रेन का संचालन दिल्ली और दूसरे राज्यों की राजधानी के बीच किया जाता है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते इस ट्रेन का नाम राजधानी एक्सप्रेस रखा गया।
दुरंतो एक्सप्रेस
दुरंतो एक्सप्रेस बेहद ही कम स्टेशनों पर रुकती है। इसी वजह से इस ट्रेन का नाम दुरंत एक्सप्रेस रखा गया। बंगाली भाषा में दुरंतो का मतलब निर्बाध होता है।
PPF: 166 रुपये बचाकर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी के समय गारंटीड मिलेंगे पूरे 61.80 लाख रुपये