म्यूचुअल फंड निवेश को लेकर ट्रेंड काफी बढ़ा है। ऐसे में ज्यादातर लोग यहां पर अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद कर रहे हैं। वहीं देश में आज भी कई लोग अपने पैसों को उन्हीं जगहों पर निवेश करना पसंद करते हैं, जहां पर किसी प्रकार का बाजार जोखिमों का खतरा नहीं रहता है। अगर आप भी किसी ऐसी ही निवेश योजना की तलाश में हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। इस स्कीम में आप 166 रुपये की बचत करके पूरे 61.80 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। देश में कई लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड में अपने पैसों को निवेश करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
PPF: 166 रुपये बचाकर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी के समय गारंटीड मिलेंगे पूरे 61.80 लाख रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन