Independence Day 2024 Cyber Scam: हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त का दिन देशवासियों के लिए बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन देश अपने आजादी का जश्न मनाता है। अंग्रेजों से मिली आजादी को हर देशवासी बड़ी ही खुशी और उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करते हैं, तो दूसरी तरफ लोग भी अपने घरों, दफ्तरों, स्कूल-कॉलेज, सोसायटी आदि में झंड़ा फहराते हैं। इस दिन लोग पतंग भी उड़ाते हैं। इसके साथ ही आज के समय में लोग व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या मैसेज करके भी एक दूसरे को 15 अगस्त की शुभकामना मैसेज भेजते हैं। पर जरा ठहरिए कहीं आपको भेजा गया कोई मैसेज वायरस तो नहीं या कोई ऐसा मैसेज तो आपके पास नहीं आया जिस पर क्लिक करते ही आपका बैंक खाता खाली हो जाए? जी हां, ऐसा हो सकता है क्योंकि जालसाज ऐसा कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आपको कैसे मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66bc5366688ada068e083b5f","slug":"independence-day-2024-how-to-avoid-cyber-scam-on-15th-august-2024-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 August Alert: 15 अगस्त के बधाई संदेशों से सावधान, क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
15 August Alert: 15 अगस्त के बधाई संदेशों से सावधान, क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता
Thu, 15 Aug 2024 08:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Aug 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त पर जालसाजों से बचकर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त पर जालसाजों से बचकर।
- फोटो : istock
ऐसे रहें सावधान:-
बैंक खाता खाली
- 15 अगस्त के मौके पर अगर आपके पास कोई अनजाने नंबर से मैसेज आता है या फिर आपको व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के अन्य किसी प्लेटफॉर्म पर शुभकामना संदेश आता है तो इस पर क्लिक न करें। ये आपको ठगने का जालसाजों का नया तरीका है।
15 अगस्त पर जालसाजों से बचकर।
- फोटो : istock
- दरअसल, इस भेजे गए मैसेज में एक लिंक होता है जिस पर आप जैसे ही क्लिक करते हैं तो फिर आपका मोबाइल हैक हो जाता है और जालसाज इसका फायदा उठाकर आपका बैंक खाता तक खाली कर देते हैं। इसलिए किसी भी अनजाने लिंक पर कभी क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त पर जालसाजों से बचकर।
- फोटो : istock
प्राइवेट फोटो क्लिक हो सकती है
- आजकल जालसाज लोगों को एक लिंक भेज रहे हैं जिसके साथ मैसेज लिखा होता है कि 'मुझसे पहले ऐसा संदेश आपके लिए किसी ने नहीं भेजा होगा, देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें' अब आप जैसे ही लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपका मोबाइल हैक हो जाता है और आपके कैमरे का एक्सेस जालसाजों के पास चला जाता है।
विज्ञापन
15 अगस्त पर जालसाजों से बचकर।
- फोटो : istock
- इसके बाद जालसाज आपके प्राइवेट पल की तस्वीरें क्लिक करके आपको ब्लैकमेल करते हैं और पैसे मांगते हैं। लोग भी मजबूरी में हैकर्स को उतने पैसे दे देते हैं जितने वो मांगता रहता है। अगर आप पैसे नहीं देते हैं तो आपकी इन तस्वीरों को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी जाती है। ऐसी स्थिति में डरे नहीं और इस आधिकारिक वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ पर अपनी शिकायत करें और किसी को भी कोई पैसे न दें।