फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2023: क्या आप जानते हैं किसने किया था भारत के तिरंगे को डिजाइन?

Tue, 15 Aug 2023 12:05 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2023: Who designed the national flag of India
Independence Day 2023 - फोटो : Istock

Who designed the national flag of India: देश इस साल अपनी आजादी के 76 साल पूरे करने जा रहा है। भारत की आजादी के ये 76 साल काफी उतार चढ़ाव से भरे रहे। हालांकि, एक चीज जो शाश्वत रही। वह भारत के विकास की रफ्तार है। 1947 में आशा और उमंग से शुरू हुई यह कहानी अब चांद, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों तक पहुंच रही है। अगर भारत एकता, शांति, समृद्धि और विकास की राह पर नहीं चलता, तो शायद हम भी कई अफ्रीकी देशों की तरह बुनियादी चीजों को लेकर जद्दोजहद कर रहे होते। भारत का तिरंगा भी देश की इसी एकता, शांति, समृद्धि और विकास को दर्शाने का काम करता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से मिलकर बना है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किसने किया था? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Independence Day 2023: Who designed the national flag of India
Independence Day 2023 - फोटो : social media

इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने का श्रेय किसे जाता है? भारत के राष्ट्रीय ध्वज को साल 1921 में पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था। 

Independence Day 2023: Who designed the national flag of India
Independence Day 2023 - फोटो : Bharatkosh

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करना कोई आसान काम नहीं था। पिंगली वेंकैया ने साल 1916 से लेकर 1921 तक करीब 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का गहराई से अध्ययन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2023: Who designed the national flag of India
Independence Day 2023 - फोटो : Bharatkosh

इसके बाद उन्होंने तिरंगे को डिजाइन किया। हालांकि, उस समय का तिरंगा आज के तिरंगे से थोड़ा अलग था। उस दौरान तिरंगे का रंग लाल, हरा और सफेद रंग का होता था। इसके अलावा उसमें चरखे को भी स्थान दिया गया था। 

विज्ञापन
Independence Day 2023: Who designed the national flag of India
Independence Day 2023 - फोटो : Istock

वहीं 1931 में एक प्रस्ताव के पारित होने के बाद लाल रंग को हटाकर वहां पर केसरिया रंग लगा दिया गया। इसके अलावा बाद में चरखे की जगह अशोक चक्र को तिरंगे में शामिल किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed