Check Challan: आमतौर पर देखा जाता है कि लोग अपने वाहन जैसे- दोपहिया या चार पहिया से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। स्कूल-कॉलेज जाना हो, दफ्तर जाना हो या अन्य किसी जगह पर जाना हो, तो लोग अपने वाहन से ही सफर करते हुए ज्यादा नजर आते हैं। पर हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि जब भी गाड़ी चलाएं तो सड़क यातायात के नियमों का जरूर पालन करें। वरना हम दुर्घटना का भी शिकार हो सकते हैं। वहीं, नियमों का पालन न करने के कारण आपका चालान भी कट सकता है और अब तो लगभग सभी जगहों पर कैमरे लगा दिए गए हैं, जिनसे पलक झपकते ही आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। तो चलिए जानते हैं किन कारणों की वजह से आपका चालान कट सकता है और आप इसका स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64da162813d352131f03001c","slug":"how-to-check-vehicle-challan-status-online-2023-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहने-सीट बेल्ट लगाएं: एक छोटी सी गलती से सड़क पर लगे कैमरों से आपका भी कट सकता है चालान, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
हेलमेट पहने-सीट बेल्ट लगाएं: एक छोटी सी गलती से सड़क पर लगे कैमरों से आपका भी कट सकता है चालान, ऐसे करें चेक
Mon, 14 Aug 2023 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 14 Aug 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
इन कारणों से कट सकता है चालान:-
- बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर
- बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने पर
- ओवरस्पीडिंग करने पर
- बिना इंडिकेटर दिए लेन चेंज करने या दाएं-बाएं जाने पर
- रेड लाइट जंप करने पर आदि।
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक
- फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
चालान कटा है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- आजकल लगभग सभी जगहों पर पर कैमरे लग गए हैं, जिनसे चालान कटते हैं, ऐसे में आप भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि कहीं आपका चालान तो नहीं कटा
- आपको इसके लिए ई-चालान के आधिकारिक पोर्टल echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक
- फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 2
- पोर्टल पर आपको अपनी गाड़ी का नंबर भरना है, साथ ही चेसिस नंबर या इंजन नंबर में से किसी एक के आखिरी पांच अक्षर भरें
- फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें
- फिर गेट डिटेल पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक
- फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
स्टेप 3
- इसके बाद अगर आपका चालन कटा है, तो आपको उसकी सारी जानकारी यहां मिल जाएगी, जैसे- कितने का चालान कटा है, क्योंकि कटा है आदि
- सही होने पर आप इस चालान को ऑनलाइन ही भर सकते हैं या गलत होने पर कोर्ट में अपील भी कर सकते हैं।