IRCTC Tour Package: अगर आप नए साल के अवसर पर किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, काशी और प्रयागराज घूमने का मौका मिल रहा है। इन तीनों ही जगहों का एक विशेष महत्व हमारे सांस्कृतिक इतिहास में है। आज के समय अयोध्या, काशी और प्रयागराज तीनों ही जगहों की गिनती देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में की जाती है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर आते हैं। ऐसे में नए साल के अवसर पर आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इस टूर पैकेज का नाम HOLY AYODHYA WITH KASHI & PRAYAGRAJ EX-MUMBAI है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: नए साल के मौके पर IRCTC करा रहा अयोध्या, काशी समेत इन धार्मिक जगहों की यात्रा, जानिए कितना है किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 6 रातों और 7 दिनों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 30 दिसंबर, 2023 को मुंबई से हो रही है। इसका पैकेज कोड WMA64 है।
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं अन्य जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, बोधगया, लखनऊ, प्रयागराज, सारनाथ और वाराणासी घुमाया जाएगा।
PM Kisan Yojana: 16वीं किस्त में सरकार कम कर सकती है लाभार्थियों की संख्या, ये है वजह
ऐसे में नए साल पर अगर आप कहीं घूमना चाहते हैं। ऐसे में यह टूर पैकेज आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी चीजों का पर्याप्त इंतजाम होगा। इसके अलावा आपके ठहरने के लिए होटल भी बुक किया जाएगा।
PM Kisan Yojana: 16वीं किस्त में सरकार कम कर सकती है लाभार्थियों की संख्या, ये है वजह
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 68,100 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 40,200 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 34,700 रुपये है।