Travelling Tips in Hindi: अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो जाहिर है कि आप देश ही नहीं बल्कि दुनिया की कई जगहों पर जाते होंगे। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने पार्टनर संग, कोई अपने परिवार संग तो कई लोग तो अकेले ही घूमना पसंद करते हैं। पर आपने एक चीज देखी होगी कि ज्यादातर लोगों को पहाड़ों पर घूमना पसंद है। लोग गर्मियों की छुट्टियों में या कई अन्य छुट्टियों के मौके पर पहाड़ों पर घूमने का प्लान करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब आप पहाड़ों पर घूमने जाएं, तो आपको कौन सी चीजें अपने साथ ले जानी चाहिए? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी है। वरना आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि पहाड़ों पर ट्रैवल करते समय कौन सी चीजें साथ ले जानी चाहिए...
{"_id":"650d23b17879340b900f5b7b","slug":"if-your-are-going-to-the-mountain-then-do-not-forget-to-take-these-things-2023-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रैवलिंग वाले ध्यान दें: पहाड़ों पर जा रहे हैं घूमने तो इन चीजों को जरूर ले जाएं साथ, वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ट्रैवलिंग वाले ध्यान दें: पहाड़ों पर जा रहे हैं घूमने तो इन चीजों को जरूर ले जाएं साथ, वरना हो सकती है दिक्कत
Fri, 22 Sep 2023 10:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर ट्रैवलिंग करते समय कौन सी चीजें साथ ले जानी चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर ट्रैवलिंग करते समय कौन सी चीजें साथ ले जानी चाहिए?
- फोटो : istock
पहाड़ों पर यात्रा के दौरान ये चीजें साथ ले जाएं:-
नंबर 1
- आप जब भी यात्रा पर जाएं, तो अपने साथ दवाएं जरूर रख लें। जैसे- जी मिचलाना, उल्टी आना, सिरदर्द होना और बुखार आदि दवाएं साथ रखकर ले जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार यात्रा के दौरान आपको ये दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में दवा पास होगी तो दिक्कतें नहीं होगी।
पहाड़ों पर ट्रैवलिंग करते समय कौन सी चीजें साथ ले जानी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- कई बार देखने में आता है कि लोगों को जगह-जगह का खाना पचता नहीं है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने साथ घर पर बना हल्का स्नैक्स ले जा सकते हैं। इसके अलावा कई बार पहाड़ों पर चीजें महंगी भी मिलती है। ऐसे में आप अपने साथ नमकीन, कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें ले जा सकते हैं, जिससे आपके पैसे भी बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर ट्रैवलिंग करते समय कौन सी चीजें साथ ले जानी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आप पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आपको अपने साथ कुछ गर्म कपड़े ले जाने चाहिए। अगर आपके साथ छोटे बच्चे हैं, तो उनके लिए गर्म कपड़े जरूर रख लें। वरना पहाड़ों पर ठंड के कारण आपको और बच्चों को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर ट्रैवलिंग करते समय कौन सी चीजें साथ ले जानी चाहिए?
- फोटो : pexels
नंबर 4
- पहाड़ी इलाके में कई बार लाइट की भी समस्या हो जाती है, जिससे आपके मोबाइल या अन्य गैजेट्स को चार्ज होने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आप अपने साथ पावरबैंक ले जा सकते हैं। इसके अलावा अपने साथ टॉर्च आदि भी ले जाना न भूलें, क्योंकि पहाड़ों में ये बड़ी काम आ सकते हैं।