फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Card: खो गया है पैन कार्ड, तो ऐसे कर सकते हैं दोबारा आवेदन, ये रहा तरीका

Fri, 14 Jan 2022 11:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 14 Jan 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
if you lost your pan card so how to reprint follow these steps utility news in hindi
पैन कार्ड रीप्रिंट करने का तरीका - फोटो : Amar Ujala

आज के दौर में हमारे पास मौजूद लगभग सभी दस्तावेज किसी न किसी काम के लिए जरूरी होते हैं। मतलब अगर ये दस्तावेज न हो या फिर ये चोरी या गुम हो जाएं, तो ऐसे में हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोग इन दस्तावेजों को हमेशा ही संभालकर रखते हैं। जैसे- हमारा पैन कार्ड। ये एक काफी ज्यादा अहम दस्तावेज है, जिसको लेकर हम जरा सी भी लापरवाही नहीं कर सकते हैं। दरअसल, अगर ये पैन कार्ड खो जाए, तो हमारे कई काम अटक सकते हैं। साथ ही लोग इसके गुम होने पर काफी परेशान भी हो जाते हैं। लेकिन आपको घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपने पैन कार्ड को खोने पर फिर से हासिल कर सकते हैं। इसके लिए एक तरीका है, जिसके जरिए आपको पैन कार्ड फिर से मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में...

if you lost your pan card so how to reprint follow these steps utility news in hindi
पैन कार्ड रीप्रिंट करने का तरीका - फोटो : Pixabay

दोबारा ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • पैन कार्ड के गुम या चोरी हो जाने पर आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.tin-nsdl.com/ पर जाना है। यहां आपको अपनी कुछ जानकारी पैन नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
if you lost your pan card so how to reprint follow these steps utility news in hindi
पैन कार्ड रीप्रिंट करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • अब आपको कैप्चा कोड भरना है, और फिर सब्मिट करना है। इसके बाद आपके सामने एक स्क्रीन आएगी, जिसमें आपकी सारी जानकारी होगी। ऐसे में आपको अपना पता और पिन कोड कंफर्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
if you lost your pan card so how to reprint follow these steps utility news in hindi
पैन कार्ड रीप्रिंट करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • पता वैरिफाई करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करके आपको 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
if you lost your pan card so how to reprint follow these steps utility news in hindi
पैन कार्ड रीप्रिंट करने का तरीका - फोटो : Amar Ujala

स्टेप 4

  • पेमेंट का प्रोसेस पूरा करने के बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिसे आपको भरना है। इसके बाद आगे बढ़कर आपको एक स्लिप नजर आएगी, इसे संभालकर रख लें और फिर कुछ दिन बाद आपका पैन कार्ड बनकर आपके पते पर आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed