अगर आप किसी सरकार या गैर-सरकारी काम के लिए जाते हैं, तो इसमें आपको कई तरह के दस्तावेज देने पड़ते हैं। जैसे- आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ आदि। ठीक ऐसे ही आपका पैन कार्ड भी आपके लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। वैसे तो इसका काम कई तरीकों जैसे- बैंक खाता खुलवाने, लोन लेने में, क्रेडिट कार्ड बनवाने में, पीएफ खाते के लिए आदि जगहों पर पड़ता है। वहीं, इसका काम वित्तीय लेन देन के लिए भी होता है। जैसे- 50 हजार से ज्यादा के लेन देन के लिए, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आदि। लेकिन कई मर्तबा लोगों के साथ दिक्कत ये हो जाती है कि उनका पैन कार्ड कहीं गुम या फिर चोरी तक हो जाता है। ऐसे में लोग बड़े परेशान हो जाते हैं कि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर ले? अब वो कैसे पैन कार्ड बनवाएंगे? आदि। लेकिन आपको ऐसी स्थिति में घबराना नहीं है, क्योंकि पैन कार्ड गुम होने की स्थिति में मिनटों के अंदर अपना ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये पूरी तरह वैध है। तो चलिए आपको इसे डाउनलोड करने के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"626cfa24bb3c38767443aabf","slug":"if-you-lost-your-pan-card-so-how-to-download-e-pan-card-follow-these-simple-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: पैन कार्ड खोने पर घबराएं नहीं तुरंत उठाएं ये कदम, मिनटों में मिल जाएगा ई-पैन कार्ड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: पैन कार्ड खोने पर घबराएं नहीं तुरंत उठाएं ये कदम, मिनटों में मिल जाएगा ई-पैन कार्ड
Sat, 30 Apr 2022 02:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:33 PM IST
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
पहले ये काम कर लें
- दरअसल, अगर आपका पैन कार्ड खो गया है तो ऐसी स्थिति में आपको इसकी एफआईआर करवानी चाहिए। साथ ही पैन कार्ड कार्यालय को इसकी जानकारी भी आप दे सकते हैं। इससे अगर आपके पैन कार्ड के जरिए कोई गलत काम होता है, तो आप पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। इसके बाद आप ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और नया पैन कार्ड भी बनवा सकते हैं।
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ई-पैन कार्ड डाउनलोड:-
स्टेप 1
- अगर आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो गया है, तो ऐसे में आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
desktop computer new
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब यहां पर आपको आपका पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है, और फिर अपना आधार कार्ड नंबर भी यहां भरें। इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि भी यहां दर्ज करनी है।
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको नियम व शर्तों पर क्लिक करना है और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां भरना है। आपके इस नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां पर दर्ज कर देना है।