फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: एसी के साथ चला रहे हैं सीलिंग फैन तो जरूर जान लें ये बात, हो सकता है फायदा

Mon, 28 Apr 2025 04:38 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 28 Apr 2025 04:38 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इसी कड़ी में कुछ लोग एसी का उपयोग करते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग एसी के साथ सीलिंग फैन भी चलाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि एसी के साथ सीलिंग फैन चलाना कितना सही है।

विज्ञापन
if you are using a ceiling fan with AC then you must know this thing in hindi
एसी के साथ पंखा - फोटो : Adobe Stock

Summer Tips: गर्मी का मौसम आते ही लोग एसी का उपयोग करना शुरू कर देते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि लोग एसी के साथ सीलिंग फैन का उपयोग भी करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या एसी के साथ सीलिंग फैन चलाना ठीक है या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।



ऐसी चलाने पर आने वाला बिजली का बिल अक्सर लोगों के जेब पर भारी पड़ता है। इससे बचने के लिए कई उपाय भी हैं जैसे- 5 स्टार की रेटिंग वाले एसी को खरीदना चाहिए, एसी को एक खास तापमान पर चलाना चाहिए, एसी का समय-समय पर सर्विसिंग करना चाहिए आदि। इसी कड़ी आज हम आपको एक और उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप एसी चलाने के बाद अपने बिजली का बिल कुछ कम कर सकते हैं।

जी हां, अगर आप एसी को कम तापमान पर चलाने की बजाय थोड़े ऊंचे तापमान पर सेट करें और साथ में सीलिंग फैन चला रहे हैं, तो यह आपका बिजली बिल कम कर सकता है। आइए समझते हैं।

if you are using a ceiling fan with AC then you must know this thing in hindi
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी के साथ फैन क्यों है फायदेमंद?
एसी कमरे को ठंडा करने के लिए आस-पास के हवा को ठंडा करता है, लेकिन कई बार ठंडी हवा कमरे में समान रूप से नहीं फैलती। सीलिंग फैन इस ठंडी हवा को कमरे के हर कोने तक पहुंचाने में मदद करता है।


ये भी पढ़ें- Cooler Tips: कूलर से आ रही है मछली जैसी बदबू, पानी में डाल दें ये 5 रुपये की एक चीज बन जाएगी बात
if you are using a ceiling fan with AC then you must know this thing in hindi
AC Tips - फोटो : Freepik

इससे कमरे का तापमान एक समान रहता है, और एसी को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इसके अलावा, फैन की हवा से शरीर को ठंडक का अहसास होता है, जिससे आप एसी को 18-20 डिग्री सेल्सियस की बजाय 24-26 डिग्री सेल्सियस जैसे ऊंचे तापमान पर सेट कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, एसी का तापमान हर 1 डिग्री बढ़ाने से बिजली की खपत में लगभग 6% की बचत हो सकती है।



ये भी पढ़ें- जरूर जानें: कैसे कमरे को ठंडा करता है कूलर? जानें क्या है इसके पीछे का विज्ञान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
if you are using a ceiling fan with AC then you must know this thing in hindi
AC Tips - फोटो : Freepik

कैसे काम करता है यह तरीका?
एसी का कंप्रेसर कमरे को ठंडा करने के लिए सबसे ज्यादा बिजली खपत करता है। जब आप एसी को बहुत कम तापमान (जैसे 18 डिग्री) पर सेट करते हैं, तो कंप्रेसर को बार-बार चालू-बंद होना पड़ता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ती है।

विज्ञापन
if you are using a ceiling fan with AC then you must know this thing in hindi
AC Tips - फोटो : Freepik

वहीं अगर आप एसी को 24-26 डिग्री पर सेट करते हैं और सीलिंग फैन को मध्यम गति पर चलाते हैं, तो फैन की हवा ठंडक का अहसास बढ़ाती है, और कंप्रेसर को कम काम करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed