ATM Cash Withdrawal Rule: कई बार ऐसा होता है कि आप घर से बाहर निकलते हैं और अचानक कैश की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में पता चलता है कि डेबिट कार्ड घर पर ही छूट गया है। पहले ऐसी स्थिति में लोगों को काफी परेशानी होती थी। पर अब डिजिटल बैंकिंग ने इस समस्या का आसान समाधान दे दिया है।
{"_id":"6b03c8198fec716d9302e291","slug":"how-to-withdraw-cash-from-an-atm-without-a-debit-card-know-the-upi-method-and-rules-2026-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: क्या बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से निकाल सकते हैं पैसे? यहां जानें तरीका और नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: क्या बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से निकाल सकते हैं पैसे? यहां जानें तरीका और नियम
Mon, 23 Nov 2026 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:29 AM IST
सार
- Cash Withdrawal Without Debit Card: अब बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए हर बार डेबिट कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं है
- आप यहां वो प्रोसेस जान सकते हैं कि जिसके तहत आप बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से कैश निकाल सकते हैं
विज्ञापन
बिना डेबिट कार्ड ATM से कैश कैसे निकालें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
बिना डेबिट कार्ड ATM से कैश कैसे निकालें?
- फोटो : AI Generated
क्या यूपीआई के जरिए एटीएम से निकाल सकते हैं कैश?
- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूपीआई आधारित इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) की सुविधा शुरू की है
- इसकी मदद से ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से कैशे निकाल सकते हैं
- इस सुविधा के लिए आपके बैंक खाते का यूपीआई एप से जुड़ा होना जरूरी है
- साथ ही संबंधित बैंक और एटीएम में यह सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए
- इसका फायदा यह है कि आपको अपने साथ फिजिकल एटीएम कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ती
बिना डेबिट कार्ड ATM से कैश कैसे निकालें?
- फोटो : AI Generated
कैसे निकाल सकते हैं बिना कार्ड के पैसे?
पहला स्टेप
- इसके लिए सबसे पहले ऐसे एटीएम पर जाएं, जहां यूपीआई कैश विड्रॉल की सुविधा उपलब्ध हो
- एटीएम की स्क्रीन पर UPI Cash Withdrawal या Interoperable Cardless Cash Withdrawal का विकल्प चुनें
- इसके बाद जितने पैसे निकालने हैं, वो भरें
- अब एटीएम की स्क्रीन पर एक डायनेमिक क्यूआर कोड दिखाई देगा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना डेबिट कार्ड ATM से कैश कैसे निकालें?
- फोटो : AI Generated
दूसरा स्टेप
- इसके बाद अपने मोबाइल में कोई भी यूपीआई एप खोले और एटीएम स्क्रीन पर आ रहे क्यूआर कोड को स्कैन करें
- इसके बाद अपने बैंक खाते को चुनें
- फिर मोबाइल पर यूपीआई पिन दर्ज करें और पेमेंट करें
- ट्रांजेक्शन सफल होने पर एटीएम से कैश निकल जाएगा
- एक बार में कितने रुपये निकाल सकते हैं?
विज्ञापन
बिना डेबिट कार्ड ATM से कैश कैसे निकालें?
- फोटो : Adobe Stock
बिना डेबिट कार्ड के कितना कैश निकाल सकते हैं एटीएम से?
- नियमों के मुताबिक, यूपीआई के जरिए एटीएम से एक ट्रांजेक्शन में अधिकतम 10000 रुपये ही निकाले जा सकते हैं
- हालांकि, रोजाना कितनी रकम निकाली जा सकती है, यह आपके बैंक की निर्धारित सीमा और यूपीआई की लागू लिमिट पर निर्भर करता है
- साथ ही ये भी जान लें कि यह सुविधा हर एटीएम पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए पहले ही ये चेक कर लें
