फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्डधारक सावधान: अगर आपने भी की है ये गलती तो तुरंत ऐसे सुधारें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 29 Apr 2022 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Apr 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
how to verify your mobile number with aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है - फोटो : istock

आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनकी आपको कभी न कभी जरूरत पड़ती ही होगी। जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि। ऐसा ही एक और दस्तावेज है आपका आधार कार्ड, लेकिन इसमें और बाकी दस्तावेजों में एक अंतर ये है कि बाकी दस्तावेजों की जरूरत कभी-कभी पड़ती है। लेकिन आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक काम के लिए होती है। सब्सिडी लेनी हो, स्कूल में दाखिला करना हो, सिम कार्ड लेना हो आदि। वहीं, अब तो आधार हमारे बैंक खाते से भी लिंक है। ऐसे में आधार की जितनी उपयोगिता बड़ी है, उतने ही मामले इससे होने वाले फ्रॉड के भी सामने आए हैं। जैसे- आधार से  लिंक मोबाइल नंबर के जरिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to verify your mobile number with aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है - फोटो : istock

कैसे हो सकता है फ्रॉड?

  • दरअसल, कई लोगों के आधार कार्ड ऐसे हैं, जिनसे मोबाइल नंबर लिंक तो है लेकिन उनके पास वो रजिस्टर्ड नंबर नहीं है और वो मोबाइल नंबर कोई और चला रहा होता है। ऐसे में आपके आधार के ओटीपी किसी अन्य व्यक्ति के पास जाते हैं। ऐसे में जालसाज आपके ओटीपी का इस्तेमाल करते हुए आपको चपत लगा सकता है। इसलिए आपको अपने आधार में अपना मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट करवाना चाहिए।
how to verify your mobile number with aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं चेक और अपडेट:-

स्टेप 1

  • आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है और फिर वहां पर 'माय आधार' के विकल्प को चुनना है। इसके बाद 'आधार सर्विसेस' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to verify your mobile number with aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको 'वेरीफाई ईमेल/मोबाइल नंबर' वाले विकल्प पर जाना है, और यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। अब यहां पर अपनी जरूरी जानकारी जैसे- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
विज्ञापन
how to verify your mobile number with aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ऐसे में अगर ओटीपी आता है, तो आपका सही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। लेकिन अगर ओटीपी नहीं आता है तो फिर आपको इसे अपडेट करवाने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed