फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card Address: घर बदलने पर आधार कार्ड में बदल सकते हैं पता, ये रहा आसान तरीका

Fri, 24 Dec 2021 02:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Dec 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
how to update your address in aadhaar card online
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका - फोटो : ANI

आज के समय में हमारे पास मौजूद आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज हो गया है। मतलब जितने भी दस्तावेज हमारे पास हैं, उनमें से आधार कार्ड ही एक ऐसा है जिसकी जरूरत लगभग सभी जगहों पर पड़ती है। स्कूल में दाखिला लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या अन्य कुछ काम करने हो। ऐसे में हमे आधार कार्ड की ही जरूरत होती है। ये हमारे पहचान पत्र के तौर पर काम करता है, जिसमें नाम, जन्मतिथि, पता और एक विशिष्ट संख्या भी होती है। वहीं, कई बार देखा जाता है कि लोग इसमें बदलाव करवाना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस बारे में पता नहीं होता है। जैसे- अगर आप अपना घर बदल चुके हैं, और आप अपने नए पते को आधार कार्ड में भी अपडेट करवाना चाहते हैं। तो इसके लिए एक तरीका है, जिसके जरिए आप ये कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...

how to update your address in aadhaar card online
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका - फोटो : istock

ऐसे करें पता अपडेट:-

स्टेप 1

  • पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है, फिर यहां माय आधार वाले विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपको यहां अपडेट योर आधार वाले कॉलम में जाना है और यहां पर अपडेट डेमोग्राफिक डाटा ऑनलाइन वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
how to update your address in aadhaar card online
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब आपके सामने यूआईडीआई का सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल खुलेगा। यहां आपको प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to update your address in aadhaar card online
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड और मोबाइल नंबर भरना होगा। फिर आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इसे भरकर आपको सब्मिट कर देना है। अब आपको अपडेट डेमोग्राफिक डाटा पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
how to update your address in aadhaar card online
आधार कार्ड में पता बदलने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 4

  • अब प्रोसिड पर क्लिक करके आगे बढ़ें। जहां आपको आपका पुराना पता दिखाई देगा। यहां आपको अपनी कुछ जरूरी जानकारी भरने के साथ ही वैध दस्तावेज अपलोड करने हैं। अब आप इसका प्रीव्यू देख सकते हैं, और इसके बाद इसे सब्मिट कर दें। इसके बाद आपका पता अपडेट हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed