आधार कार्ड लगभग हर एक भारतीय नगारिक के पास होता है। ये एक पहचान पत्र है, जिसे लगभग सभी कामों से जोड़ा गया है। भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इसे जारी किया जाता है, और इसमें 12 अंकों का एक यूनिक आधार नंबर होता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, पैन कार्ड बनवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो आदि कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर ये पास में न हो तो आपके कई काम तक अटक सकते हैं। ठीक ऐसे ही आपके आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना भी जरूरी है, वरना आपके कई काम रूक सकते हैं। इसलिए अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है और साथ ही आप अपने आधार की फोटो को बदलना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62bad70db68cc15b0358f10c","slug":"how-to-update-mobile-number-and-photo-in-aadhaar-card-without-document-check-process-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: आधार कार्ड में करवाना है फोटो और मोबाइल नंबर अपडेट, तो नहीं चाहिए कोई दस्तावेज, यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: आधार कार्ड में करवाना है फोटो और मोबाइल नंबर अपडेट, तो नहीं चाहिए कोई दस्तावेज, यहां जानें तरीका
Tue, 28 Jun 2022 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Jun 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और फोटो कैसे अपडेट करें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Aadhaar Card: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और फोटो कैसे अपडेट करें
- फोटो : istock
पहले जानें क्यों हैं ये जरूरी?
- सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आधार में मोबाइल नंबर को अपडेट करवाना क्यों जरूरी है। दरअसल, बैंक से जुड़े काम, सरकारी योजनाओं में आवेदन के समय, पीएफ से जुड़ा काम आदि के लिए आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है क्योंकि इस पर ओटीपी आता है।
Aadhaar Card: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और फोटो कैसे अपडेट करें
- फोटो : istock
ऐसे अपडेट करवा सकते हैं मोबाइल नंबर और फोटो:-
स्टेप 1
- अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना है। साथ में आधार कार्ड लेकर जाएं या नंबर याद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और फोटो कैसे अपडेट करें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आधार केंद्र पर जाकर आपको वहां के अधिकारी से मिलना है, और उनको बताना है कि आप अपना मोबाइल नंबर और फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Aadhaar Card: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और फोटो कैसे अपडेट करें
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब केंद्र पर मिले फॉर्म को भरें, और इसमें अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर (वो जिसे आपको अपडेट करवाना है) आदि जानकारियां भरनी हैं।