फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: आधार कार्ड से भी मिल सकता है घर बैठे लोन, बस फॉलो करना होगा ये प्रोसेस

Fri, 03 Mar 2023 05:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Mar 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
How to Take Loan on Aadhar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
लोन लेने में आधार कार्ड कैसे मदद कर सकता है? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Loan Tips: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे, जिनका काम आपको आए दिन किसी न किसी चीज के लिए पड़ता ही होगा। राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं। ठीक ऐसे ही आपका आधार कार्ड भी आज के समय एक अहम दस्तावेज है। बैंक में खाता खुलवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, गैस कनेक्शन लेना हो, सिम कार्ड लेना हो, सरकारी योजनाओं में सब्सिडी लेनी हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। आप आधार कार्ड की मदद से लोन भी ले सकते हैं, क्योंकि आधार की मदद से आपके केवाईसी जैसे प्रोसेस घर बैठे ही हो जाते हैं और लोन लेने की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो आधार कार्ड की मदद से लोन ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to Take Loan on Aadhar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
लोन लेने में आधार कार्ड कैसे मदद कर सकता है? - फोटो : istock

आधार कार्ड की मदद से ऐसे ले सकते हैं लोन:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी किसी काम के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना होगा
  • यहां से आपको अपने बैंक का या वो एप डाउनलोड करना है जो आपको लोन दे सके
  • एप इंस्टॉल करने के बाद इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
How to Take Loan on Aadhar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
लोन लेने में आधार कार्ड कैसे मदद कर सकता है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसकी मदद से आपको लॉगिन कर लेना है
  • लॉगिन करने के बाद आपको लोन का प्रकार चुनना है कि आपको कौन सा लोन चाहिए
  • फिर यहां पर आपसे आपकी जानकारियां मांगी जाती हैं, जैसे- नाम, पता आदि इन सबको भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Take Loan on Aadhar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
लोन लेने में आधार कार्ड कैसे मदद कर सकता है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • सब जानकारी देने के बाद आपसे आपका आधार कार्ड नंबर मांगा जाता है
  • आपको यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपके रजिस्टर्ड यानी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन
How to Take Loan on Aadhar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
लोन लेने में आधार कार्ड कैसे मदद कर सकता है? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका आधार वेरिफाई हो जाता है और आपकी सारी जानकारी लोन देने वाली एप के पास शेयर हो जाती है
  • इसके बाद आप पात्रता जान सकते हैं और लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन के कुछ समय बाद आपको लोन दे दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed