फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर आप भी हैं इस सूची में तो सरेंडर कर सकते हैं राशन कार्ड, वरना हो सकती है दिक्कत

Mon, 02 Oct 2023 06:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 Oct 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
How to surrender your ration card check the process here
कौन लोग सरेंडर कर सकते हैं राशन कार्ड? - फोटो : a

Ration Card: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, इन दोनों की तरफ से ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं को बेहतर किया जाता है, तो कई नई योजनाएं भी लॉन्च होती रहती हैं। इसी कड़ी में सरकार के द्वारा पात्र लोगों के राशन कार्ड भी बनाए जाते हैं, जिसके बाद लोगों को बेहद सस्ते दामों में राशन दिया जाता है। वहीं, कोविड काल से तो राशन कार्डधारकों को मुफ्त में चावल-गेहूं जैसी चीजें मिल रही हैं। इन सबके बीच एक बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी हैं जो अपात्र होने के बाद भी राशन कार्ड बनवाकर लाभ ले रहे हैं। ऐसे में ये अपात्र लोग अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए अपात्र हैं समेत अन्य बातें। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to surrender your ration card check the process here
कौन लोग सरेंडर कर सकते हैं राशन कार्ड? - फोटो : istock
  • दरअसल, शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोगों ने भी अपने एपीएल और बीपीएल जैसे राशन कार्ड बनवा रखे हैं, जो पूरी तरह से संपन्न परिवार हैं। जबकि, कई ऐसे परिवार भी हैं जो असल में पात्र हैं, लेकिन उनका राशन कार्ड नहीं बना है।
How to surrender your ration card check the process here
कौन लोग सरेंडर कर सकते हैं राशन कार्ड? - फोटो : pixabay

क्या कहता है नियम?

  • जो लोग पात्र हैं, वो खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय में संपर्क करके अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोहल्ले के राशन डीलर, ग्राम प्रधान आदि से भी संपर्क कर सकते हैं
  • दूसरी तरफ जो लोग अपात्र हैं, उन्हें अपना राशन कार्ड सरेंडर कर देना चाहिए, क्योंकि पकड़े जाने पर सरकार की तरफ से आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to surrender your ration card check the process here
कौन लोग सरेंडर कर सकते हैं राशन कार्ड? - फोटो : istock

अपात्र लोगों की सूची यहां देखिए:-

नियमों के तहत वो लोग राशन कार्ड नहीं बनवा सकते हैं, जिनके पास...

 

  • अगर आपके घर में कार, ट्रैक्टर और एसी जैसी सुविधाजनक चीजें हैं 
  • अगर आपका मकान 100 वर्ग मीटर से ज्यादा में है और 5 एकड़ में जमीन है
विज्ञापन
How to surrender your ration card check the process here
कौन लोग सरेंडर कर सकते हैं राशन कार्ड? - फोटो : istock
  • अगर आप करदाता हैं यानी इनकम टैक्स भरते हैं 
  • ग्रामीण इलाके में रहने वाला ऐसा व्यक्ति जिसकी सालाना आय 2 लाख से ज्यादा हो 
  • शहरी क्षेत्र में रहने वाला ऐसा व्यक्ति जिसकी सालाना आय 3 लाख से ज्यादा की हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed