हर दिन करोड़ों लोग डिजिटल माध्यम के जरिए लेन-देन करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान यूपीआई पेमेंट, कार्ड पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग के जरिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने वित्तीय लेनदेन को पूरा किया है। मोहल्ले की किराना दुकान हो, सब्जी का ठेला हो या फिर कोई शॉपिंग मॉल आजकल हर जगह ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मौजूद है। बाहर की भीड़भाड़ से बचने और अपना समय बचाने के लिए ज्यादातर लोग अपना काम ऑनलाइन तरीके से ही पूरा कर लेते हैं। अब तो ऑनलाइन पेमेंट करना और भी ज्यादा आसान हो गया है। बस कोड स्कैन करिए और फटाफट पेमेंट हो जाता है। डिजिटलाइजेशन की वजह से लोगों की जिंदगी काफी आसान बन गई है, लेकिन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर साल हजारों लोग इस तरह के फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में...
{"_id":"61bec784bbc403580e1e0757","slug":"how-to-stay-safe-from-upi-fraud-know-online-payment-security-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Security Tips: यूपीआई पेमेंट के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा भारी नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Security Tips: यूपीआई पेमेंट के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा भारी नुकसान
Sun, 19 Dec 2021 06:02 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Dec 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां
- फोटो : pixabay
हमेशा बनाएं स्ट्रांग पासवर्ड
- अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए गूगलपे, फोनपे या पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो एक मजबूत पिन सेट करें। पासवर्ड कभी भी अपनी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर के अंक या कोई अन्य नहीं होना चाहिए, क्योंकि इन्हें हैक करना आसान होता है। इसके अलावा आपको अपना पिन किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां
- फोटो : iStock
न करें एक से अधिक ऐप का इस्तेमाल
- डिजिटल लेनदेन के लिए कोशिश करें कि एक से अधिक ऐप का उपयोग न करें। कम से कम ऐप का इस्तेमाल कर आप फ्रॉड से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां
- फोटो : iStock
किसी से अपना UPI एड्रेस शेयर न करें
- एक बात हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी अपना यूपीआई आईडी या यूपीआई एड्रेस किसी के साथ शेयर न करें।
विज्ञापन
यूपीआई पेमेंट के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
यूपीआई ऐप्स को करते रहें अपडेट
- जो भी ऐप आप यूज करते हैं उसे अपडेट करते रहें। ऐप्स को लेटेस्ट वर्जन में अपग्रेड करने से आपका अकाउंट सेफ रहता है।