आयकर विभाग ने हाल ही में करदाताओं के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा के तहत अब करदाता ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपनी आय, निवेश और टैक्स के वार्षिक सूचना विवरण यानी एआईएस को हासिल कर सकेंगे। इसे बहुत ही आसानी से घर बैठे डाउनलोड किया जा सकता है। दरअसल, टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख यानी 31 दिसंबर बेहद नजदीक है। इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ से बचने के लिए आप अपने रिटर्न से पहले आपको अपना एआईएस जरूर जांच लेना चाहिए। इस दौरान यदि आपको किसी भी प्रकार का कोई अंतर नजर आता है तो आप तुरंत इस बात की जानकारी आयकर विभाग को दें। इस नई सुविधा का इसतेमाल कैसे करना है? इस संदर्भ में बात की जाए तो, कई लोग हैं जिन्हे एआईएस को डाउनलोड करने का तरीका नहीं मालूम। अगर आप भी उनमें से हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं। आज हम आपको एआईएस डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस बताएंगे। लेकिन इससे पहले विस्तार से जानते हैं कि आखिर एआईएस है क्या?
Income Tax: आसान शब्दों में समझें क्या होता है एआईएस?और कैसे इसे ऑनलाइन डाउनलोड करें
क्या होता है एआईएस
एन्यूअल इन्फॉर्मेशन सिस्टम यानी एआईएस एक व्यापक विवरण है। जिसमें आपके द्वारा एक वित्तीय वर्ष के अंदर किए गए सभी वित्तीय लेन-देन का विवरण होता है। एआईएस दो भागों में होता है।
इसके पहले भाग में सामान्य जानकारी होती है। जैसे आधार नंबर, पैन, करदाता का नाम, जन्म तिथि आदि। जबकि दूसरे भाग आपके आय, निवेश व टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी होती है।
ऐसे डाउनलोड करें अपना एआईएस
- इसे डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल (https://www.incometax.gov.in) पर जाना होगा।
- इसके बाद अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या यूजर आईडी से लॉग इन करें।
- अब 'सर्विसेज' सेक्शन में जाकर एआईएस पर क्लिक करें।
- अब आखिर में एआईएस को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ को चुनकर डाउनलोड पर क्लिक करें।
- पीडीएफ को ओपन करने के लिए अपना पैन कार्ड और जन्मतिथि पासवर्ड के रूप इस्तेमाल करें।