How to solve smartphone slow charging problem: आज के इस डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हम अपनी जिंदगी से जुड़े कई कार्यों को करने के लिए इस पर निर्भर हैं। पढ़ाई करनी हो, लेनदेन करना हो, ऑफिस से जुड़े कामकाज हों या मनोरंजन सबकुछ स्मार्टफोन की मदद से हो जाता है। हालांकि, परेशानी तब आ जाती है जब स्मार्टफोन ठीक ढंग से चार्ज नहीं होता है। सुबह-सुबह ऑफिस या कॉलेज के लिए आप निकल रहे हैं लेकिन स्मार्टफोन ठीक ढंग से चार्ज नहीं हो रहा हो तो कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
Smartphone Tips: आपका स्मार्टफोन हो रहा है धीमा चार्ज, तो इन ट्रिक्स को अपनाकर कर सकते हैं इस समस्या को दूर
How to solve smartphone slow charging problem: स्मार्टफोन के धीमे चार्ज होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। इनमें गलत चार्जर का उपयोग, बैकग्राउंड में चल रहे एप्स, पोर्ट में जमी गंदगी या पुरानी बैटरी आदि कई चीजें शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत चार्जर का उपयोग करना
कई बार लोग चार्जर के खराब होने के बाद लोकल या डुप्लीकेट चार्जर से अपने स्मार्टफोन को चार्ज करते हैं। इस तरह का चार्जर सही वोल्टेज और करंट नहीं देता, जिसकी वजह से स्मार्टफोन ठीक से चार्ज नहीं होता है। इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी भी खराब हो सकती है। आपको ओरिजनल चार्जर का उपयोग स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए करना चाहिए।
Indian Railways: इस रूट पर शुरू हुई एक और वंदे भारत, जानिए रूट से लेकर टाइम टेबल तक सबकुछ
पोर्ट में गंदगी
कई बार चार्जिंग पोर्ट में गंदगी जमा हो जाती है। इस कारण भी स्मार्टफोन ठीक ढंग से चार्ज नहीं हो पाता है। इस कारण आपको चार्जिंग पोर्ट में जमी गंदगी को साफ करा लेना चाहिए। इससे स्मार्टफोन के धीमे चार्ज होने की समस्या दूर हो सकती है।
GST Cut Rate: 22 सितंबर के बाद भी दुकानदार पुराने दाम पर दे सामान तो कहां करें शिकायत? यहा जानिए सबकुछ
बैकग्राउंड एप्स
कई बार स्मार्टफोन में कुछ बैकग्राउंड एप्स चल रहे होते हैं। इस कारण भी स्मार्टफोन धीमा चार्ज होता है। इस स्थिति में आपको स्मार्टफोन में चल रहे बैकग्राउंड एप्स को बंद कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपका स्मार्टफोन पहले की मुकाबले ज्यादा तेज चार्ज हो सकता है।
बीमा सुगम पोर्टल पर हेल्थ से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक की मिलेगी पूरी जानकारी, एक क्लिक में ऐसे होंगे सभी काम
पुरानी बैटरी
अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी पुरानी हो चुकी है तो इस स्थिति में भी आपका स्मार्टफोन धीमा चार्ज हो सकता है। ऐसे में आपको नजदीकी सर्विस सेंटर में ले जाकर अपने फोन को दिखाना चाहिए।
Aadhaar Card: अगर आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर तो हो सकती है जेल, ऐसे घर बैठे करें चेक