फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: अगर आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर तो हो सकती है जेल, ऐसे घर बैठे करें चेक

Thu, 18 Sep 2025 06:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

Aadhaar Card Update: भारत में अलग-अलग सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड में एक गड़बड़ी की वजह से आपको जेल हो सकती है?

विज्ञापन
Aadhaar Card Which mobile numbers are linked with Aadhaar check to Online To Avoid Fine And Jail
अगर आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर तो हो सकती है जेल - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update: भारत में अलग-अलग सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड में एक गड़बड़ी की वजह से आपको जेल हो सकती है? अगर आपको इस गड़बड़ी के बारे में जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको अपनी इस खबर में इसके बारे में जानकारी देते हैं। 



आपको अपने आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर की जांच करनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी जांच करें कि कहीं आपके आधार कार्ड में गलत मोबाइल नंबर तो नहीं दर्ज है। अगर आपके आधार कार्ड में किसी दूसरे का मोबाइल नंबर दर्ज है, तो उसे तुरंत हटा दें। अगर आपके आधार कार्ड से गलत मोबाइल नंबर लिक होता है, तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। 

क्या है वजह? 

भारत में हर किसी के लिए आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में आपके आधार में किसी और का मोबाइल नंबर लिंक है, तो आपको जेल या जुर्माना हो सकता है। दरअसल, आधार में दर्ज मोबाइल नंबर से कोई आपराधिक गतिविध होती है, तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी और आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।  

Aadhaar Card Which mobile numbers are linked with Aadhaar check to Online To Avoid Fine And Jail
: अगर आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर तो हो सकती है जेल - फोटो : Amar Ujala

ऐसे करें जांच आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक

  • आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है? यह पता करना बेहद आसान है और आप घर बैठे ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आधार यानी UIDAI की आधिकारिक वेबसाइड पर जाना पड़ेगा। 

 

Aadhaar Card Which mobile numbers are linked with Aadhaar check to Online To Avoid Fine And Jail
अगर आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर तो हो सकती है जेल - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपको सबसे ऊपर बाई तरफ कोने पर My Aadhaar ऑप्शन दिखेगा और इस पर आपको क्लिक करना होगा। अगर आप आधार वेबसाइट को अपने मोबाइल पर खोलते हैं, तो आपको सबसे ऊपर बाईं तरफ कोने पर तीन लाइन्स नजर आएंगी। इस पर क्लिक करने पर My Aadhaar ऑप्शन नजर आएगा जिस पर आप क्लिक करें। इसके बाद आपको नीचे जाना होगा, जहां  Aadhaar Services पर आपको क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद आप Verify Email/Mobile Number पर क्लिक करें। 

बीमा सुगम पोर्टल पर हेल्थ से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक की मिलेगी पूरी जानकारी, एक क्लिक में ऐसे होंगे सभी काम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Which mobile numbers are linked with Aadhaar check to Online To Avoid Fine And Jail
अगर आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर तो हो सकती है जेल - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें आपको मोबाइल नंबर जांच करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद कैप्चर कोड डालना होगा। 

GST Cut Rate: 22 सितंबर के बाद भी दुकानदार पुराने दाम पर दे सामान तो कहां करें शिकायत? यहा जानिए सबकुछ

 

विज्ञापन
Aadhaar Card Which mobile numbers are linked with Aadhaar check to Online To Avoid Fine And Jail
: अगर आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर तो हो सकती है जेल - फोटो : Amar Ujala
  • अगर आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होगा, तो नोटिफिकेशन आएगा कि रिकॉर्ड मैच कर रहा है। दूसरो मोबाइल नंबर लिंक होगा, तो नोटिफिकेशन आएगा रिकॉर्ड मैच नहीं हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed