फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार

Fri, 19 Sep 2025 07:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 07:26 PM IST
सार

How to improve cibil score: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने सिबिल स्कोर को अच्छा कर सकते हैं।

विज्ञापन
CIBIL Score Low Follow These Smart Tips to Improve Your Credit Score Fast Step by Step Process
सिबिल स्कोर कैसे ठीक करें? - फोटो : AdobeStock

How to improve cibil score: सिबिल या क्रेडिट स्कोर हमारी वित्तीय पहचान का एक प्रमुख मापदंड है। आप जब किसी तरह के लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आवेदन करते हैं तो इस स्थिति में आपका सिबिल स्कोर चेक किया जाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है तो इस स्थिति में आपको लोन मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके नाम पर लोन जारी भी किया जा रहा है तो इस स्थिति में आपसे उस लोन पर ज्यादा ब्याज दर ली जा सकती है।



अमूमन सिबिल स्कोर 300 से लेकर 900 के बीच होता है। अगर आपका सिबिल स्कोर 750 से ऊपर है तो यह बैंक की नजर में काफी अच्छा माना जाता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति का सिबिल स्कोर 650 से कम होता है तो बैंक आपको जोखिम वाला ग्राहक मान सकता है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने सिबिल स्कोर को अच्छा कर सकते हैं।

CIBIL Score Low Follow These Smart Tips to Improve Your Credit Score Fast Step by Step Process
सिबिल स्कोर कैसे ठीक करें? - फोटो : AdobeStock

सिबिल स्कोर ठीक करने के लिए करें ये काम 

  • अगर आप ठीक समय पर कर्ज को नहीं चुकाते हैं तो इससे आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है।
  • इस कारण आपको ठीक समय पर अपनी ईएमआई की पेमेंट करते रहनी चाहिए।
  • अगर आप इसमें देरी करते हैं तो आप पर पेनल्टी लग सकती है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है। 

Indian Railways: इस रूट पर शुरू हुई एक और वंदे भारत, जानिए रूट से लेकर टाइम टेबल तक सबकुछ 

CIBIL Score Low Follow These Smart Tips to Improve Your Credit Score Fast Step by Step Process
सिबिल स्कोर कैसे ठीक करें? - फोटो : AdobeStock
  • आपके पास सिक्योर्ड लोन के साथ अनसिक्योर्ड लोन जैसे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड का तालमेल ठीक होना चाहिए।
  • अगर आपके पास अनसिक्योर्ड लोन ज्यादा है तो उनका भुगतान पहले करें। इससे आपका क्रेडिट बैलेंस अच्छा होगा। 

GST Cut Rate: 22 सितंबर के बाद भी दुकानदार पुराने दाम पर दे सामान तो कहां करें शिकायत? यहा जानिए सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
CIBIL Score Low Follow These Smart Tips to Improve Your Credit Score Fast Step by Step Process
सिबिल स्कोर कैसे ठीक करें? - फोटो : AdobeStock
  • अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बकाया राशि का भुगतान तय तारीख तक कर दें।
  • अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा।
  • आपको किसी के लोन का गारंटर बनने से बचना चाहिए। 
बीमा सुगम पोर्टल पर हेल्थ से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक की मिलेगी पूरी जानकारी, एक क्लिक में ऐसे होंगे सभी काम
विज्ञापन
CIBIL Score Low Follow These Smart Tips to Improve Your Credit Score Fast Step by Step Process
सिबिल स्कोर कैसे ठीक करें? - फोटो : अमर उजाला
  • अगर आप किसी के लोन का गारंटर बन रहे हैं और वह शख्स डिफॉल्ट कर जाता है तो इस स्थिति में आपका सिबिल स्कोर भी खराब हो सकता है।
  • अगर आप दूसरा लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो कोशिश करें की पहले वाला लोन खत्म हो जाए उसके बाद ही दूसरा लोन लें। इससे आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो सकता है।

Aadhaar Card: अगर आपके आधार कार्ड से लिंक है गलत मोबाइल नंबर तो हो सकती है जेल, ऐसे घर बैठे करें चेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed