फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Old Money Sell: इस तरह के पुराने नोट बना सकते हैं आपको लखपति, जानें क्या है तरीका

Sat, 18 Dec 2021 01:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Dec 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
how to sell old money online
पुराने नोट बेचने के तरीके - फोटो : istock

लोग अपने पुराने नोटों और सिक्को को बेचकर काफी अच्छा फायदा कमा लेते हैं। वहीं, एंटीक चीजों को खरीदने वाले आपको हर जगह मिल जाएंगे। ये लोग हजारों साल पुरानी मूर्तियां, मुद्राएं, खिलौने, कपड़ों समेत और भी ढेर सारी चीजें खरीदने के शौकीन होते हैं। आज से 4 साल पहले जब नोट बंदी हुई थी तो पुराने नोटों को बदलने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती थी। अब इन्हीं पुराने नोट और सिक्को को खरीदने के लिए लोग ऊंचे-ऊंचे दामों पर बोली लगा कर उन्हें खरीद रहे हैं। अगर आप भी पुराने नोट और सिक्कों को जमा करके रखने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। अगर आपके पास नोट बंदी से पहले का यानी पुराना 500 रूपये का नोट है तो आप भी उसको ऑनलाइन बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है की इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इन्हें ऑनलाइन बेचने का तरीका क्या है...

how to sell old money online
पुराने नोट बेचने के तरीके - फोटो : istock

इस पुराने नोट पर मिल सकती है मोटी रकम 

  • दरअसल, पुराने 500 रूपये के नोट की कीमत आज भी बाजार में काफी ज्यादा है, लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी पुराना 500 का नोट है, तो आप उसमें ये देख लें कि कहीं उसमें सीरियल नंबर दो बार तो प्रिंट नहीं हुआ है।
how to sell old money online
पुराने नोट बेचने के तरीके - फोटो : Pixabay
  • नंबर दो बार प्रिंट है तो इसके आपको पांच हजार रूपये तक मिल सकते हैं। अगर आपके 500 रूपये के नोट का एक किनारा निकला हुआ है, तो इसके आपको दस हजार रूपये तक भी मिल सकते हैं या फिर इससे भी ज्यादा पैसे आप कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to sell old money online
पुराने नोट बेचने के तरीके - फोटो : Pixabay

ये रहा पुराने नोट बेचने का तरीका:- 

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपको oldindiacoins.com पर जाना है। 
  • अगर आप नोट खरीदने वाले हैं, तो बायर का ऑप्शन क्लिक करें।
विज्ञापन
how to sell old money online
पुराने नोट बेचने के तरीके - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अगर नोट बेचना है तो सेलर का ऑप्शन क्लिक करें। 
  • ऑप्शन को क्लिक करने के बाद अपनी 500 रूपये की फोटो अपलोड करें।
  • अब इच्छुक खरीदार आपसे संपर्क करेगा। ऐसे में आप यहां से लाखों तक की कमाई भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed