Bus Booking Tips: हम जब भी एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं, तो हम ऐसे वाहन से जाना पसंद करते हैं जो सुविधाजनक हो, जो समय पर पहुंचाएं आदि। इसमें फ्लाइट और ट्रेन का नंबर सबसे ऊपर नजर आता है, लेकिन हर किसी को इनका टिकट आसानी से मिल जाए ये भी थोड़ा मुश्किल है और वो भी खासकर त्योहार के सीजन में। ऐसे में लोग बस का टिकट बुक करते हैं। वोल्वो से लेकर कई तरह की लग्जरी बस भी आपके सफर को सुहावना बना देती है। इसलिए लोग बस से भी यात्रा करना पसंद करते हैं। जैसे- अब दिवाली के लिए लोग बस टिकट बुक कर रहे हैं। लेकिन शायद आप ये भूल जाते हैं कि इस त्योहार के सीजन में आपको ज्यादा पैसे भी चुकाने पड़ते हैं, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप काफी बचत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"634fe3a5cce1b725276d1d31","slug":"how-to-save-money-on-bus-ticket-booking-for-diwali-travel-know-here-saving-tips-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali Bus Booking Tips: दिवाली पर कर रहे हैं बस टिकट बुक, तो इन तरीकों से बचा सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Diwali Bus Booking Tips: दिवाली पर कर रहे हैं बस टिकट बुक, तो इन तरीकों से बचा सकते हैं पैसे
Fri, 21 Oct 2022 11:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
बस टिकट बुक करते समय डिस्काउंट पाने के तरीके
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस टिकट बुक करते समय डिस्काउंट पाने के तरीके
- फोटो : istock
ये हैं वो तरीके:-
ऑनलाइन टिकट बुक करें
- कई लोग बस से यात्रा करते समय ऑफलाइन ही टिकट खरीदते हैं, लेकिन आपको अगर बचत करनी है तो आप ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। यहां आपको कई तरह की वेबसाइट पर अलग-अलग टिकट का प्राइस मिल सकता है, जिससे आप बचत कर सकते हैं।
बस टिकट बुक करते समय डिस्काउंट पाने के तरीके
- फोटो : istock
कूपन कोड यूज करें
- आप ऑनलाइन बस टिकट बुक कर रहे हैं, तो आप कूपन कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई तरह से बस टिकट बुक करने वाले एप पर आपको कई कूपन कोड मिल जाते हैं, जिनका आप इस्तेमाल करके काफी पैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस टिकट बुक करते समय डिस्काउंट पाने के तरीके
- फोटो : istock
प्राइस की तुलना जरूर करें
- आप जब भी बस टिकट बुक करते हैं, तो आपको कई सारे एप पर टिकट का दाम देख लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग एप पर अलग-अलग कीमत होती है। ऐसे में कम पैसे वाली टिकट बुक करके भी आप अच्छे पैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
बस टिकट बुक करते समय डिस्काउंट पाने के तरीके
- फोटो : Istock
ऑफर्स पर ध्यान रखें
- बस टिकट बुक करने के लिए त्योहार के सीजन में कई ऑफर्स भी चलते हैं। इनमें बस टिकट पर कई तरह के डिस्काउंट या कैशबैक ऑफर्स मिलते हैं। इसलिए इन ऑफर्स के जरिए बस टिकट बुक करके आप बचत कर सकते हैं।