फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: होली के बाद फर्श-फर्नीचर पर लगे दागों का ऐसे कर सकते हैं सफाया, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Wed, 08 Mar 2023 12:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
How to Remove Holi Stains From Walls of House to Furniture Know Steps
होली के बाद फर्श-फर्नीचर पर लगे दागों को निकालने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

Remove Holi Colour: भारत देश में अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरह के त्योहार मनाए जाते हैं और सभी लोग इन त्योहारों को मिल-जुलकर बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। जैसे- इस बार होली का त्योहार आ चुका है। देश में 8 मार्च 2023 को रंग वाली होली खेली जाएगी। इस दिन लोग घरों में पकवान बनाते हैं और एक-दूसरे के घरों में जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं। पर इस दौरान घर के फर्नीचर और फर्श पर भी होली के रंग लग जाता है। ऐसे में लोगों को होली खत्म होने के बाद इन रंगों को छुटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर आपको भी इस समस्या से दो चार होना पड़ता है, तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नही है क्योंकि आप अगली स्लाइड्स में फर्श और फर्नीचर से रंग छुटाने के कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं, जो शायद आपके काम आ जाए। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...

How to Remove Holi Stains From Walls of House to Furniture Know Steps
होली के बाद फर्श-फर्नीचर पर लगे दागों को निकालने का तरीका - फोटो : istock

फर्नीचर का दाग ऐसे निकाल सकते हैं

  • होली के दिन घरों में पड़ोसी, रिश्तेदार और बच्चे तो आते ही हैं और कई लोग तो घर के अंदर ही एक-दूरे को रंग लगा देते हैं। ऐसे में लाजमी है कि घर पर लगे फर्नीचर पर भी रंग लग जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो आप दिक्कत न लें।
How to Remove Holi Stains From Walls of House to Furniture Know Steps
होली के बाद फर्श-फर्नीचर पर लगे दागों को निकालने का तरीका - फोटो : pixabay
  • दरअसल, होली के दिन अगर आपके फर्नीचर पर रंग लग जाए, तो इसे हटाने में आपकी मदद बेकिंग सोडा और सिरका कर सकता है। अगर आपके पास सिरका नहीं है, तो आप इसकी जगह पर नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इन दोनों चीजों को मिलाकर एक घोल तैयार करना है और फिर हल्के हाथों से इसे फर्नीचर पर रब करना है। फर्नीचर चाहे प्लास्टिक का हो या फिर लकड़ी का, ये दोनों पर ही मददगार साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Remove Holi Stains From Walls of House to Furniture Know Steps
होली के बाद फर्श-फर्नीचर पर लगे दागों को निकालने का तरीका - फोटो : Pixabay

फर्श के रंग छुटाने के तरीके:-

पहला तरीका

  • होली के दौरान फर्श पर रंग लग ही जाते हैं, फिर चाहे आप कितनी सावधानी से खेलें। ऐसे में अगर आपके घर के फर्श पर भी इस होली रंग लग जाए, तो इस रंग को निकालने में आपकी मदद बेकिंग सोडा कर सकता है। इसके लिए आपको पहले पानी डालकर बेकिंग सोडे का पेस्ट बना लेना है और फिर इसे फर्श पर लगाकर फर्श को साफ कर लें।
विज्ञापन
How to Remove Holi Stains From Walls of House to Furniture Know Steps
होली के बाद फर्श-फर्नीचर पर लगे दागों को निकालने का तरीका - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • होली के मौके पर बच्चे और बड़े दोनों ही रंगों के इस त्योहार में डूबे होते हैं। ऐसे में फर्श गंदा होना तो लाजमी है। इसलिए अगर होली के दिन आपके फर्श पर भी रंग गिर जाए, तो इसे हटाने में आप सोप-सोक्ड ब्रश की मदद ले सकते हैं। ये इन दागों को साफ कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed