How To Save Car From Colours On Holi: होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल रंगों के इस त्योहार को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली के शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं। इसके अलावा बच्चे एक दूसरे पर रंग लगाकर खूब होली खेलते हैं। ऐसे में होली के दिन गली और सड़कों पर रंग ही रंग होते हैं। इस दौरान अगर आपकी कार सड़क पर खड़ी है। ऐसे में उस पर रंग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। रंग लगने से आपकी कार की खूबसूरती खराब हो सकती है। ऐसे में होली से पहले आपको अपनी कार की सेफ्टी के लिए कुछ जरूरी उपायों को अपनाना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप अपनी कार को रंगों से बचाकर रख सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Holi 2023: होली के दिन कहीं खराब न हो जाए आपकी कार का रंग, ऐसे रखें उसको सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन कार को रंगों से बचाने के लिए आप कार वैक्स या पॉलिश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप वैक्स पॉलिश की जगह टेफ्लॉन की परत भी लगा सकते हैं।
Home Loan: होम लोन ले रखा है, तो उठा सकते हैं 1.5 से 2 लाख रुपये का फायदा, ऐसे उठाएं लाभ
अगर आप अपनी कार पर वैक्स पॉलिश कराने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी कार गंदी न हो। धूल या कार पर गंदगी लगने की स्थिति में वैक्स कराना ठीक नहीं माना जाता है। इस तरीके को अपनाकर आप होली के दिन अपनी कार को रंगों से बचाकर रख सकते हैं।
आप होली के दिन अपनी कार को कवर करके पार्क कर सकते हैं। होली के दिन कार को कवर करने से उस पर किसी प्रकार का रंग या छींट नहीं लगेगी।
कार को बाहर से रंगों से बचाकर रखने के साथ-साथ इस दिन आपको उसके इंटीरियर को भी बचाकर रखना जरूरी है। अगर आप होली के दिन अपनी कार को चला रहे हैं, तो कोशिश करें कि कार के सभी शीशे बंद हों।
IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए इजिप्ट की सैर, सिर्फ खर्च करने होंगे इतने रुपये