फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: गीजर चलाने पर भी कम आ सकता है बिजली का बिल, ये रहे कुछ तरीके

Thu, 23 Jan 2025 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Jan 2025 03:54 PM IST
विज्ञापन
How to reduce electricity bill while using geyser follow these tips in hindi
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके। - फोटो : Amar Ujala
loader

Geyser Tips in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है और पारा लगातार गिर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा कई अन्य शहरों में शीत लहर जारी है, जिससे ठंड में इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए रजाई की मदद ले रहे हैं या फिर अलाव जला रहे हैं। वहीं, सर्दियों में लोगों को बर्तन धोने के लिए, नहाने के लिए और भी अन्य कामों के लिए गर्म पानी चाहिए होता है। इसलिए लोग गीजर चलाते हैं। हालांकि, गीजर चलाने पर बिजली का बिल बढ़ना तो स्वाभाविक है। पर अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, तो गीजर चलाने के बाद भी इस बढ़ते बिल को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to reduce electricity bill while using geyser follow these tips in hindi
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके। - फोटो : Istock

इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

पहली बात

  • सबसे पहली गलती जो लोग करते हैं वो ये कि गीजर ऑन करके छोड़ देते हैं। यहां तक कि काम होने के बाद भी वो ऑन ही रहता है। इससे बिजली का बिल बढ़ना तो तय है ही, साथ ही गीजर पर भी लोड पड़ता है। इसलिए ऐसा न करें और जरूरत के तुरंत बाद स्विच बंद कर दें। हालांकि, नए गीजर में ऑटोकट की सुविधा होती है, पर पुराने गीजर में ऐसा नहीं होता।
How to reduce electricity bill while using geyser follow these tips in hindi
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके। - फोटो : Istock

दूसरी बात

  • अगर आप चाहते हैं कि गीजर चलाने पर भी आपके बिजली का बिल कम आए, तो इसके लिए आप महीने का बिल तय कर सकते हैं। आपको कितने यूनिट इस्तेमाल करने हैं, वो तय करें और अपने काम उसी के अंदर करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to reduce electricity bill while using geyser follow these tips in hindi
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके। - फोटो : Istock

तीसरी बात

  • कई लोग गीजर कम चलाते हैं, लेकिन फिर भी उनका बिजली का बिल ज्यादा आ जाता है। पर क्या आप जानते हैं इसके पीछे एक कारण ये भी हो सकता है कि वो लोग पुराना गीजर इस्तेमाल करते हों। दरअसल, पुराने गीजर एक समय के बाद ज्यादा बिजली खर्च करने लगते हैं। इसलिए आप चाहें तो नया और वो भी 5 स्टार वाला गीजर खरीद सकते हैं। इससे बिजली का बिल कम आने में काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
How to reduce electricity bill while using geyser follow these tips in hindi
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके। - फोटो : iStock

चौथी बात

  • हम जब भी गीजर खरीदते हैं, तो बिना जानकारी के गीजर खरीद लेते हैं, जिसका असर हमारे बढ़ते बिजली के बिल पर भी पड़ता हुआ नजर आता है। इसलिए हमेशा हाई कैपेसिटी वाला गीजर ही खरीदना बेहतर माना जाता है। इसमें एक बार पानी गर्म होने पर लगभग 3 से 4 घंटे पानी गर्म रहता है। ऐसे में गीजर को कम चलाना पड़ता है और बिजली का बिल भी कम होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed