फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: आधार कार्ड केंद्र पर अगर अधिकारी मांगे ज्यादा पैसे, तो यहां कर सकते हैं शिकायत

Thu, 23 Jan 2025 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Jan 2025 03:54 PM IST
सार

कई बार आधार कार्ड में प्रिंट हुई गलतियों को ठीक करवाने आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है। अगर आप भी यहां जा रहे हैं और आपसे कोई ज्यादा पैसे मांगे तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to File Complaints Related to Aadhaar Services UIDAI Complaint Process
आधार केंद्र के अधिकारी की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe stock
loader

Aadhaar Card Complaints Number: लगभग हर किसी के पास कोई दस्तावेज हो न हो, लेकिन आधार कार्ड तो लगभग सभी के पास होता है। ये आज के समय में बेहद जरूरी दस्तावेज है। बैंक से लेकर एक सिम कार्ड लेने जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। वहीं, कई लोगों के आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि जैसी कई अन्य चीजें गलत हो जाती है या किसी चीज को अपडेट करवाने के लिए कार्ड धारक को आधार सेवा केंद्र जाना होता है।

ऐसे में अगर केंद्र पर मौजूद अधिकारी आपसे तय शुल्क से अतिरिक्त पैसे मांगते हैं तो आप उनकी शिकायत कर सकते हैं। आधार से जुड़े हर एक काम के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा पहले से शुल्क तय है। इसिलए किसी को अतिरिक्त पैसे नहीं देने चाहिए। तो चलिए जानते हैं आप ऐसे अधिकारी की शिकायत कहां और कैसे कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to File Complaints Related to Aadhaar Services UIDAI Complaint Process
आधार केंद्र के अधिकारी की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

पहले से तय है शुल्क

  • अगर आप अपने आधार कार्ड में किसी तरह कोई अपडेट करवाते हैं तो यूआईडीएआई के नियमों के तहत आपको शुल्क देना होता है
  • इसमें आपको डेमोग्राफिक जानकारी को अपडेट करवाने के लिए 50 रुपये तक देने होते हैं
  • वहीं, अगर आप अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 100 रुपये तक का भुगतान करना होता है।
How to File Complaints Related to Aadhaar Services UIDAI Complaint Process
आधार केंद्र के अधिकारी की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

इसलिए मांगे जाते हैं ज्यादा पैसे

  • दरअसल, आधार सेवा केंद्र पर जब आप आधार में कुछ अपडेट करवाने जाते हैं तो आपको अपॉइटमेंट लेनी पड़ती है और जिस दिन आपको बुलाते हैं उस दिन जाना होता है। जबकि, अधिकारी आपसे पैसे लेकर आपका का तुरंत कर देते हैं। जबकि, कोई अधिकारी आपसे काम करने के भी ज्यादा पैसे मांग सकता है। ऐसे में आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to File Complaints Related to Aadhaar Services UIDAI Complaint Process
आधार केंद्र के अधिकारी की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

कहां कर सकते हैं शिकायत?

  • अगर आपसे भी आधार केंद्र पर मौजूद किसी अधिकारी ने तय शुल्क से ज्यादा पैसे मांगे हैं तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। आपको यूआईडीएआई का टोल फ्री नंबर 1947 डायल करना है। यहां पर आपको सारी जानकारी देनी है। आपको उन्हें बताना होता है कि आपसे कितने पैसे अतिरिक्त मांगे गए आदि।
विज्ञापन
How to File Complaints Related to Aadhaar Services UIDAI Complaint Process
आधार केंद्र के अधिकारी की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद कॉल पर मौजूद व्यक्ति आपकी शिकायत दर्ज करता है। फिर आपके द्वारा की गई शिकायत की जांच की जाती है। इसके बाद जांच में आपके द्वारा बताई गई चीजें सही पाने के बाद उस अधिकारी पर उचित कार्रवाई की जाती है। बस ध्यान रहे कि अगर कोई आधार अपडेट करने के नाम पर ज्यादा पैसे मांगे तो न दें और उसकी शिकायत करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed