फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electricity Saving Tips: क्या आपका भी बढ़ जाता है हर महीने आने वाला बिजली का बिल? तो ऐसे कर सकते हैं कम

Sun, 04 Aug 2024 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 04 Aug 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
How to reduce Electricity bill on every month
बढ़ते बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

Reduce Electricity Bill Tips in Hindi: आपके घर वाले आपको ये जरूर कहते होंगे कि अगर कमरे में नहीं हो तो लाइट बंद कर दो या पंखा बंद कर दो आदि। हम सब जानते हैं कि वे ऐसा क्यों कहते हैं क्योंकि घर वाले बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं। दरअसल, लोग हर महीने आने वाले बिजली के बिल से कहीं न कहीं परेशान जरूर नजर आते हैं और वे किसी भी तरह से इसको कम करना चाहते हैं। ऐसे में लोग एसी, पंखे और कूलर आदि का इस्तेमाल कम से कम करते हैं, लेकिन क्या आप भी इस बढ़ते बिजली के बिल से परेशान रहते हैं? अगर हां, तो आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं जिनसे आपको इसे कम करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

How to reduce Electricity bill on every month
बढ़ते बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

बढ़ते बिजली बिल को कम करने के ये हो सकते हैं तरीके:-

बिना जरूरत के चलते रहना

  • लगभग हर दूसरे घर में ये देखने को मिल जाता है कि लोग बिना जरूरत के भी पंखा, बल्ब या टीवी आदि को चलते हुए छोड़ देते हैं। यही नहीं लोग बाथरूम या शौचालय की लाइट ऑन रख देते हैं। ऐसा करने से आपके बिजली का बिल बढ़ता है। इसलिए जब जरूरत न हो तो लाइट, पंखा आदि चीजें बंद रखने से बिजली के बिल को कम किया जा सकता है।
How to reduce Electricity bill on every month
बढ़ते बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

कम बिजली खर्च करने वाली चीजों का इस्तेमाल:-

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके बिजली का बिल कम हो सके तो इसके लिए आप उन इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कम बिजली खर्च करते हैं
  • इसके अलावा आपको अगर जरूरत नहीं है तो अलग-अलग कमरों में बैठकर पंखे, लाइट, एसी आदि न चलाकर एक ही कमरे में बैठ सकते हैं और यकीन मानिए इससे आपका बढ़ता बिजली का बिल कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to reduce Electricity bill on every month
बढ़ते बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

इस चीज की आदत बनाएं

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजली का बिल फालतू न आए तो इसके लिए जरूरी है एक अच्छी आदत अपनाना। आपको करना ये है कि लाइट के स्विच, पंखा, बल्ब, टीवी आदि को बेवजह नहीं चलाना है और जब भी कमरे से बाहर जाएं तो इन्हें बंद कर दें। ऐसा करके आप अपने बिजली के बिल को काफी कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
How to reduce Electricity bill on every month
बढ़ते बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Istock

एसी-गीजर के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • जहां गर्मी में एसी चलाने से बिल बढ़ता है तो वहीं सर्दियों में गीजर चलाने से। इसलिए एसी को 24 डिग्री पर चलाएं, जितनी जरूरत हो उतना ही इस्तेमाल करें और ऑटो कट फीचर आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • ठीक ऐसे ही गीजर को बेवजह चालू न छोड़ें, पानी गर्म हो जाए तो स्विच बंद कर दें और कोशिश करें एक बार चलाने के बाद सभी लोग एक-एक करके नहा लें क्योंकि एक बार गर्म करने पर पानी काफी देर तक गर्म रहता है जिससे आपको दोबारा गीजर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे आपका बिजली का बिल कम हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed